NEW English Version

त्रिदिवसीय डे नाइट दिव्यांग प्रीमियर लीग का हुआ भव्य उद्घाटन

ईमानदारी से खेलना ईश्वर पूजा के समान: दीपा मलिक

वाराणसी: ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित दिव्यांग प्रीमियर लीग T-10 क्रिकेट मैच का सिगरा स्टेडियम वाराणसी भव्य उद्घाटन हुआ उद्घाटन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पद्मश्री मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार प्राप्त दिव्यांग खिलाड़ी दीपा मलिक ने कहा कि सामाजिक सहभागिता से आयोजित यह दिव्यांग प्रीमियर लीग सराहनीय है उन्होंने कहा कि यदि मैं खेल से न जुड़ती तो शायद मेरा जीवन अलग होता है खेल की वजह से ही मेरी पहचान है। मैं जब भी काशी आती हूं तो एक नए ऊर्जा का एहसास होता है जिससे मैं फिर से अपने जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु तैयार हो जाती हूँ। खेल के माध्यम से हमें नए दोस्त मिलते हैं, ईमानदारी से खेलना ईश्वर की पूजा करने जैसा है। उन्होंने कहा कि शरीर से कमजोर होने से कुछ नहीं होता, हमें मन से मजबूत होना चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर अपने जीवन पर लिखी पुस्तक आयोजन समिति को भेंट किया।

कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि दिव्यांगजन जन्मजात विजेता होते हैं वे अपनी इच्छा शक्ति से ऐसा कार्य करते हैं जो सामान्य लोगों के लिए भी उदाहरण बनता है। खेल हमें जीवन की चुनौतियां से निपटना सीखाता है तथा लोगों में सामूहिकता की भावना का विकास होता है।

प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ संजय चौरसिया महासचिव ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन ने कहा कि आज काशी में आयोजित इस डे नाइट मैच का सीधा प्रसारण पूरी दुनिया देख रही है।

दिव्यांग बंधु डॉ उत्तम ओझा अध्यक्ष ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन ने कहा कि ऑल इंडिया दिव्याँग क्रिकेट एसोसिएशन की टीम वर्ष वर्ष सतत रूप से दिव्यांगजनों के प्रोत्साहन एवं स्वालंबन के लिए प्रयासरत रहती है भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों के आयोजन की योजना बनाई जा रहा है जिसमें दुनिया भर के दिव्यांग खिलाड़ी शामिल होंगे।

इस अवसर पर कृपानंद जी महाराज ने कहा कि खेल में हरि ओम जीत केवल औपचारिकता होती है कभी-कभी हार जीत से भी अधिक महत्वपूर्ण होती है।

उद्घाटन समारोह का संचालन डॉ सुनीता तिवारी अतिथियों का स्वागत डॉ उत्तम ओझा तथा धन्यवाद यापन डॉ संजय चौरसिया ने किया।

उद्घाटन समारोह को मुख्य रूप से रणछोड़ दास चेरिटेबल आई हॉस्पिटल ट्रस्ट के प्रवीन बसानी, माई मास्टर 11सीओई के डाँ राजेश पाण्डेय, केशव भाई जालान जी, क्रीड़ा भारती के काशी प्रांत के अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, भाजपा काशी प्रांत के महामंत्री अशोक चौरसिया ने संबोधित किया।

उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से डॉ पल्लवी मिश्रा, डॉ आशुतोष मिश्रा अनिल शास्त्री, कमलजीत कौर, अमित चक्रवाल, प्रो मंगल कपूर, डॉ तुलसीदास, डॉ मनोज तिवारी अभिजीत विश्वास, प्रदीप सोनी, धीरज चौरसिया, प्रदीप राजभर, जय जयसवाल, राधा सिंह, नमिता सिंह व श्यामजी मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

इस अवसर पर स्पोर्ट बिज ऐप का लॉन्चिंग किया गया। खिलाड़ियों ने शानदार मार्च पास निकला। आज कुल 3 मैच खेले गए जिसमें प्रथम मैच बेस्ट वारियर व साउथ सरवाइवर के बीच खेला गया जिसमें बेस्ट वाँरियर ने ट्रास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 75 रन का स्कोर खड़ा किया। बेस्ट वॉरियर की ओर से गिरिराज जडेजा ने 18 बाल खेल कर 22 रनों का 1 चौके की सहायता से योगदान दिया। साउथ सरवाइवर की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अर्जुन ने 14 रन खर्च कर दो विकेट लिए। जवाब में खेलते हुए साउथ सरवाइवर ने 6 ओवरों में  ही 1 विकेट खोकर मैच जीत लिया। साउथ सरवाइर की ओर से निशांत ने 5 चौके व 1 छक्के की मदद से 29 रनों का योगदान दिया। साउथ सरवाइवर के कप्तान सचिन शिवा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया उन्होंने अपनी टीम के लिए 15 रनों का योगदान देने के साथ ही साथ एक विकेट भी लिया था।

दूसरा मैच सेंटर लायंस एवं ईस्ट ईगल के बीच खेला गया जिसमें सेंटर लायंस ने टाँस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में तीन विकेट खोकर 113 रन बनाया। टीम की ओर से सुमन ने 3 चौके और 2 छक्के की मदद से कुल 47 रनों का योगदान दिया। ईस्ट ईगल की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंजेश एवं सुमन ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलते हुए ईस्ट ईगल की टीम ने जवाब में खेलते हुए पांच विकेट पर 88 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ईस्ट ईगल की तरफ से राजीव ने चार 4 चौके हम 2 छक्के की मदद से सर्वाधिक 39 रनों का योगदान दिया। सेंट्रल लायंस की ओर गेंदबाजी करते हुए सोनू गौतम ने 19 रन खर्च करके 2 विकेट लिया सेंट्रल लायंस के सुमन ठाकुर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दिव्यांग क्रिकेट के इतिहास में पहली बार होने वाले डे नाइट मैच का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प व न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग श्री रविंद्र जायसवाल ने पहला गेंद खेल कर किया तथा विकेट कीपिंग दीपा मलिक जी ने किया। इस अवसर पर श्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार सतत एवं व्यापक रूप से दिव्यांग जनों के स्वावलंबन हेतु हर क्षेत्र में  व हर स्तर पर कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि दिव्यांँगजनों को सिर्फ उचित अवसर प्रदान करने की आवश्यकता होती है उनमें कौशलों की कोई कमी नहीं है।

तीसरा मैच दूधिया प्रकाश में काशी ट्राइडेंट एवं बेस्ट वॉरियर्स के बीच खेला गया। जिसमें काशी ट्राइडेंट के कप्तान सुबोध राय ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए। काशी को तरफ से  सर्वाधिक स्कोर रमेश पाल रहे जिन्होंने 14 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 32 रन बनाए। वेस्ट वॉरियर की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज मयूरेश रहे जिन्होंने 2 ओवरों में 17 रन दे कर 2 विकेट लिए। जवाब में वेस्ट वॉरियर की टीम ने आखिरी ओवर में काशी ट्राइडेंट को 6 विकेट से हराया। इमरान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। काशी ट्राइडेंट की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज जय प्रकाश रहे जिन्होंने 2 ओवरों में 19 रन देकर 3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच वेस्ट वॉरियर्स के इमरान को दिया गया। मैच की शानदार कमेंट्री आशीष सेठ व रवि मिश्रा ने किया।  डॉ मनोज तिवारी 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »