NEW English Version

पांच देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (17 फरवरी, 2025) राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में कंबोडिया, मालदीव, सोमालिया, क्यूबा और नेपाल के राजदूतों/उच्चायुक्तों से परिचय पत्र स्वीकार किए। परिचय पत्र प्रस्तुत करने वाले राजनयिकों में शामिल हैं

1. सुश्री रत्थ मानी, कंबोडिया की राजदूत

2. सुश्री एशथ अज़ीमा, मालदीव गणराज्य की उच्चायुक्त

3. डॉ. अब्दुल्लाही मोहम्मद ओडोवा, सोमालिया गणराज्य के राजदूत

4. श्री जुआन कार्लोस मार्सन एग्युलेरा, क्यूबा गणराज्य के राजदूत

5. डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा, नेपाल के राजदूत

Translate »