NEW English Version

खेल मंत्रालय दिव्यांग खेलों के लिए अनुदान पर करेगी विचार: गिरीश चंद्र

दिव्यांग खिलाड़ियों ने जडे चौके – छक्के व लपका शानदार कैच

ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित दिव्यांग प्रीमियर लीग T-10 क्रिकेट मैच के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश सरकार में खेल मंत्री श्री गिरीशचंद्र यादव मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए इस अवसर पर उन्होंने क​हा कि खेल मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांग खेलों को भी संरक्षण प्रदान करेगी तथा भविष्य में दिव्यांग खिलाड़ियों को भी सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता प्रदान किया जाएगा। दिव्यांग खेलों के लिए भी खेल मंत्रालय द्वारा अनुदान प्रदान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार खेल एवं खिलाड़ियों के प्रति प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांग खिलाड़ियों से बातचीत कर उनका उत्साह वर्धन किया। 

दिव्यांग बंधु डॉ उत्तम ओझा ने कहा कि इस डे नाइट दिव्यांग प्रीमियर लीग के द्वारा दिव्यांग क्रिकेट में एक नया इतिहास लिखा जा चुका है। डॉ. संजय चौरसिया ने कहा कि ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेटर एसोसिएशन पूरी दुनिया में दिव्यांग क्रिकेट को नई पहचान दिलाने के लिए कोशिश कर रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से माई मास्टर 11 के सीईओ डॉ राजेश पांडेय, डॉ मनोज तिवारी, अभिजीत विश्वास, प्रदीप सोनी, धीरज चौरसिया, प्रदीप राजभर व महेंद्र जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

दिव्यांग प्रीमियर लीग के दूसरे दिन 3 मैच खेले गयें पहला मैच सेंट्रल लॉयंस व नॉर्थ दबंग के बीच खेला गया जिसमें सेंट्रल लॉयंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनकी टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 9 विकेट खोकर 72 रन बनाए। सेंट्रल लॉयंस की ओर से सर्वाधिक रन सुमन ने 2 चौकों व 2 छक्के की मदद से 19 गेंदों खेलकर 29 रन बनाए। नार्थ दबंग की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुरजीत ने 2 ओवरों में 9 रन दे कर 3 विकेट लिए। जबाब में नॉर्थ दबंग की टीम ने 8 वे ओवर में 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया। नॉर्थ दबंग के जीत के हीरो लक्की रावत रहे जिन्होंने 17 गेंदों में  2 चौके, 3 छक्के की मदद से 35 रन बनाए । सेंट्रल लॉयंस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए यशवंत व लक्की ने 2-2 विकेट लिए। लक्की रावत को मैन ऑफ द घोषित किया गया।

दूसरा मुकाबला काशी ट्राइडेंट और साउथ सर्वाइवर्स के बीच खेला गया जिसमें टॉस काशी ट्राइडेंट ने जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ सर्वाइवर की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 88 बनाए । साउथ सर्वाइवर की तरफ से निशांत ने 24 गेंदों में सर्वाधिक 35 रन बनाए (3 चौके ,1 छक्का) जबकि काशी ट्राइडेंट के गेंदबाज राजकुमार ने 2 ओवरों में 17 रन देकर 1 विकेट लिया। जवाब में काशी ट्राइडेंट की टीम ने 8 विकेट से मैच को जीत लिया। काशी के जीत में रोवेश ने 16 गेंदों में ताबड़तोड़  39 रन बनाए जिसमें उन्होंने 4 चौके व 3 दर्शनीय छक्के लगाए। साउथ सर्वाइवर की तरफ से दोनों विकेट कप्तान सचिन शिवा ने लिए। रोवेश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

आखिरी मुकाबला नॉर्थ दबंग और ईस्ट ईगल के बीच खेला गया जिसमें नॉर्थ दबंग के कप्तान आकिब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पे 83 रन बनाए। नार्थ दबंग ने वसीम व सूर्या ने क्रमशः 34 और 32 रन बनाए। ईस्ट ईगल की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज प्रणव रहे जिन्होंने 2 ओवरों में 8 रन दे कर 2 विकेट लिए। जवाब में खेलते हुए ईस्ट ईगल की टीम 9 विकेट खोकर 58 रन ही बना सकी। ईस्ट ईगल की ओर से कुंदन ने 1 चौके व 1 छक्के की मदद से सर्वाधिक 17 रनों का योगदान दिया। नॉर्थ दबंग की ओर से अकीब, वसीम व लोकचंद ने दो-दो विकेट लिया। नॉर्थ दबंग के वसीम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया उन्होंने 34 रनों का योगदान देने के साथ 2 विकेट लिया तथा एक कैच पकड़ा।

अमूल्य उपाध्याय व आशीष सेठ ने शानदार कंट्री के द्वारा उपस्थित दर्शकों का मन में हो लिया।

डॉ. मनोज कुमार तिवारी वरिष्ठ परामर्शदाता एआरटी सेंटर, एस एस हॉस्पिटल आईएमएस, बीएचयू, वाराणसी
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »