NEW English Version

डॉ. मनसुख मांडविया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री. देवेन्द्र फडणवीस कल महाराष्ट्र के पुणे में ‘जय शिवाजी जय भारत’ पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे

डॉ. मनसुख मांडविया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस 19 फरवरी, 2025 को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र के पुणे में 20,000 एमवाई भारत युवा स्वयंसेवकों के साथ ‘जय शिवाजी जय भारत’ पदयात्रा करेंगे। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे और अन्य राज्य मंत्री भी इस पदयात्रा में शामिल होंगे।

यह ऐतिहासिक आयोजन छत्रपति शिवाजी महाराज की स्थायी विरासत का सम्मान करेगा और उनके नेतृत्व, वीरता तथा साहस का जश्न मनाएगा, जो विकसित भारत को प्रेरित करता रहेगा।

यह पदयात्रा लगभग 4 किलोमीटर का मनोरम मार्ग तय करेगी, जो सीओईपी कॉलेज ग्राउंड से शुरू होकर फर्ग्यूसन कॉलेज पर समाप्त होगी। पहली बार इतने बड़े स्तर पर की जा रही यह पदयात्रा राज्य के सभी 36 जिलों में एक साथ आयोजित की जाएगी, जिसमें युवा, स्थानीय नेता और नागरिक एक साथ हिस्सा ले रहे हैं।

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की भावना को गहरा करने के लिए, महाराष्ट्र के सभी जिलों में पदयात्रा-पूर्व कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की गई, जिसमें निम्नलिखित गतिविधियां शामिल थीं:

  • छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमाओं और ऐतिहासिक स्थलों पर सफाई अभियान
  • शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले योग सत्र
  • छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और नेतृत्व पर अतिथि व्याख्यान
  • उनकी विरासत को उजागर करने वाली प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम

महाराष्ट्र के पुणे में ‘जय शिवाजी जय भारत’ पदयात्रा संविधान के 75 वर्ष पूरे होने तथा भारत की जीवंत सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाने के लिए आयोजित 24 पदयात्राओं की श्रृंखला में यह छठी पदयात्रा होगी। पूरे वर्ष देश भर में इसी तरह के आयोजन होंगे, जिससे देशभक्ति और भारत की समृद्ध विरासत से गहरे जुड़ाव को बढ़ावा मिलेगा।

मंत्रालय पूरे भारत के युवाओं को एमवाई भारत पोर्टल ( www.mybharat.gov.in ) पर पंजीकरण करके भाग लेने और छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत और एकजुट तथा आत्मनिर्भर भारत हेतु उनके विजन का सम्मान करने के लिए इस गौरव मार्च में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »