NEW English Version

भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन वियतनाम के कैम रान्ह खाड़ी में पहुंचा

भारत और वियतनाम के युवाओं को प्रशिक्षित करने के साथ-साथ दोनों देशों की मित्रता को मजबूत करते हुए प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के जहाज- आईएनएस तीर और आईसीजीएस वीरा 20 फरवरी, 25 को वियतनाम की कैम रान्ह खाड़ी पहुंचे। वियतनाम पीपुल्स नेवी के साथ वियतनाम में भारतीय मिशन के सदस्यों ने इन जहाजों का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह यात्रा दोनों समुद्री देशों के बीच दीर्घकालिक मित्रता और बढ़ती साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में एक और कदम है।

बंदरगाह यात्रा के दौरान, विभिन्न क्रॉस ट्रेनिंग दौरे, पेशेवर और सामुदायिक बातचीत की योजना है और इसमें वियतनाम नौसेना अकादमी का दौरा भी शामिल है। यात्रा का समापन वियतनाम पीपुल्स नेवी और तटरक्षक बल के साथ द्विपक्षीय अभ्यास के साथ होगा । इस अभ्यास से अंतर-संचालन और सर्वोत्तम तौर-तरीकों के आदान-प्रदान को और बढ़ावा मिलेगा।

भारत और वियतनाम के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी है, जिसे 24 अगस्त को वियतनाम के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के दौरान और मजबूती मिली। सम्बंधों को आगे बढ़ाते हुए, भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण स्क्वाड्रन की वियतनाम यात्रा ने दोनों नौसेनाओं के बीच घनिष्ठ समुद्री सहयोग और प्रशिक्षण आदान-प्रदान को मजबूत किया है। क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास (एसएजीएआर ) के दृष्टिकोण के अनुरूप क्षमता निर्माण को बढ़ाने और क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मौजूदा तैनाती भारत सरकार की व्यापक पहल के अनुरूप है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »