NEW English Version

महाशिवरात्रि के इंतजामों को लेकर हुआ मंथन

महाशिवरात्रि एवं कावड़ियों के आगमन को देखते हुए इस बार नगर निगम ने चाक चौबंद इंतिज़ाम कराये जाने के लिए 4 सेक्टर बनाये है और हर सेक्टर की निगरानी के लिए नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी को सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। गुरुवार को नगर आयुक्त विनोद कुमार ने अधीनस्थों के साथ समीक्षा करते हुए सभी संबंधित को व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए है।

नगर आयुक्त ने बताया महाशिवरात्रि और कांवरियों के रूट को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा अपनी समस्त व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के लिए कावड़ियों के रूट को 4 सेक्टर में बांटा गया है जिसके लिए प्रत्येक सेक्टर में एक सेक्टर प्रभारी 35 अधिकारी/कर्मचारी की तैनाती सहित 30 क्विक एक्शन टीमें बनाई गई है साथ-साथ अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को सुपर नोडल अधिकारी बनाया गया है।

नगर आयुक्त ने बताया महाशिवरात्रि पर नगरीय क्षेत्र में आने वाले कावड़ियों आगमन के सम्भावित मार्ग को 4 सेक्टरों में बांटा गया है और प्रत्येक  सेक्टर में एक नोडल अधिकारी को तैनात किया गया है सेक्टर-01 क्वार्सी चौराहा से पूरा रामघाट रोड मीनक्षी पुल के ऊपर से गांधी पार्क बस स्टैण्ड तक क्षेत्र के सेक्टर प्रभारी आरपी सिंह कर निर्धारण अधिकारी सेक्टर 2 गांधी पार्क बस बस स्टैंड से पत्थर बाजार से देहली गेट उदयसिंह खेरेश्वर मंदिर तक क्षेत्र के सेक्टर प्रभारी अमित कुमार सिंह उप नगर आयुक्त, सेक्टर 3 मैलरोज बाईपास होते हुए जीटी रोड से नादा पुल खेरेश्वर धाम तक क्षेत्र के सेक्टर प्रभारी वीर सिंह सहायक नगर आयुक्त तथा सेक्टर 4 इगलास रोड से मथुरा बाईपास स्लॉटर हाउस से नादा पुल होते हुए खेरेश्वर मंदिर तक क्षेत्र के सेक्टर प्रभारी बेचन सिंह कर अधीक्षक को बनाया गया है।

नगर आयुक्त ने कहा महाशिवरात्रि को दृष्टिगत रखते हुए कावड़ियों के आवागमन मार्ग पर मीट विक्रेताओं की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी और आवारा पशुओं का विचरण पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई आवारा पशु सड़क पर घूमते हुए पाया जाता है तो संबंधित पशुपालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा महाशिवरात्रि पर नगर निगम व्यवस्थाओं को समय से कराने के लिए सभी अधीनस्थों के दायित्व निर्धारित कर दिये गए है सभी के सहयोग से परंपरागत व्यवस्थाओं को पिछले साल से और भव्य रूप दिया जाएगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »