NEW English Version

महाशिवरात्रि को लेकर एक्शन मोड में आया नगर निगम

महाशिवरात्रि के पर्व को देखते हुए अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने अधीनस्थों के साथ महाशिवरात्रि के निर्धारित 4 सेक्टर व कावड़ियों के रूट पर नगर निगम द्वारा की जाने वाली सफाई, पेयजल, लाइट, सड़क पेंचवर्क आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

अपर नगर आयुक्त ने क्वारसी चौराहा रामघाट रोड किशनपुर तिराहा आगरा रोड सासनी गेट उदय सिंह जैन रोड खैर रोड खेरेश्वर धाम का निरीक्षण किया  अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव क्वारसी चौराहे से पीएसी को जाने वाले मार्ग पर सड़क के दोनों किनारो पर अवैध रूप से निर्माण सामग्री रखकर अतिक्रमण करने वालों को जमकर फटकार लगाई अपर नगर आयुक्त ने निर्माण सामग्री की बिक्री करने वालों पर जुर्माना भी लगाया साथ ही साथ महाशिवरात्रि पर कावड़ियों के आगमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित रूट पर निर्माण सामग्री की बिक्री बंद रखने व मीट की दुकान बंद रखने के निर्देश दिए है।

अपर नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को कांवरियों के स्वागत के लिए लगने वाले सभी कैंप संचालकों से समन्वय स्थापित कर प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों का इस्तेमाल न करने, इस पर्व को जीरोवेस्ट पर्व के रूप में मनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त ने कावड़ियों के रूट पर सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सुबह 7:00 अपराह्न 12:00 और शाम 6:00 बजे नगर निगम के वाहनों को कूड़ा उठाने के लिए मूवमेंट पर लगाने के साथ-साथ महाशिवरात्रि को देखते हुए दोपहर की शिफ्ट में भी सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

अपर नगर आयुक्त ने सफाई,लाइट, निर्माण विभाग के अपने सभी अधीनस्थों को परंपरागत रूप से की जाने वाली व्यवस्थाओं को अभी से चेक कर समय से पूरा कराए जाने के निर्देश दिए। अपर नगर आयुक्त ने खेरेश्वर धाम समिति से मिलकर उनके द्वारा बताई गई समस्याओं को तत्काल प्रभाव से निस्तारित कराते हुए युद्ध स्तर पर खेरेश्वर धाम पर विशेष सफाई अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। 

अपर नगर आयुक्त ने कावड़ियों के आवागमन वाले मार्गों पर साइन बोर्ड, सड़क पर पैच वर्क खेरेश्वर धाम पर नियमित फॉगिंग, मोबाइल टॉयलेट, कूड़ेदान, जनरेटर लगवाए जाने कावड़ियों के मार्ग पर लीकेज मरम्मत तत्काल सर्वोच्च प्राथमिकता पर अभी से कराये जाने के साथ-साथ महाशिवरात्रि के अवसर पर होने वाले भंडारे व कैम्प पर अनिवार्य रूप से कूड़ेदान लगाए जाने के निर्देश भी दिए।

अपर नगर आयुक्त ने कहा महाशिवरात्रि के अवसर कावड़ियों के स्वागत के लिए अलीगढ़ नगर निगम पूर्ण रूप से तैयार है और महाशिवरात्रि के पर्व पर गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी नगर निगम अलीगढ़ द्वारा बेहतर से बेहतर सफाई पेयजल प्रकाश व निर्माण की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएंगी सामाजिक संगठनों से अनुरोध है कृपया प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद का महाशिवरात्रि कैम्प में व कावड़ियों के स्वागत में इस्तेमाल ना करें।

निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के साथ सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह अधिशासी अभियंता विजेंद्र पाल सिंह प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी पशु कल्याण अधिकारी डॉक्टर राजेश वर्मा अवर अभियंता पथ प्रकाश संजय कुमार मीडिया सहायक एहसान रब आदि साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »