NEW English Version

प्रधानमंत्री ने मन की बात में नागरिकों से मोटापे के विरुद्ध लड़ाई जारी रखने का आग्रह किया

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज राष्ट्रीय राजधानी में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल अभियान का नेतृत्व किया। इस अवसर पर उनके साथ साइक्लिंग क्लब के सदस्य, ओलंपिक रोवर अर्जुन लाल जाट, उद्योग निकाय फिक्की और सीआईआई के विशेष अतिथि, फिटनेस ब्रांड डेकाथलॉन, योग भारत और माई भारत के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

अब अपने नौवें सप्ताह में, फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल एक राष्ट्रव्यापी फिटनेस आंदोलन बन गया है, जिसमें देश भर में 1,200 से अधिक स्थानों पर साइकिल चालक भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा तेल का उपयोग कम करने, व्यायाम करने और स्वस्थ भोजन करके मोटापे से लड़ने के आह्वान से प्रेरित होकर डॉ. मांडविया ने इस पहल को मोटापे के विरुद्ध देश की लड़ाई के लिए समर्पित किया। कार्यक्रम में बोलते हुए, केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा, “माननीय प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई मोटापे के विरुद्ध हमारी सामूहिक लड़ाई में हमें दैनिक फिटनेस गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। साइकिल चलाना व्यायाम का सबसे सरल रूप है जिसका व्यक्तिगत स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। यह कार्बन फुटप्रिंट को कम करता है और प्रदूषण का समाधान प्रदान करता है।”  

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल में हर सप्ताह लोगों के एक विशेष समूह को आमंत्रित किया जाता है। पिछले संस्करणों में अतिथि प्रतिभागियों के रूप में सेना के जवान, डाकिया और स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल थे। इस सप्ताह, कॉरपोरेट इंडिया ने अभियान में भाग लेने के लिए आगे आकर अपना समर्थन दिखाया। पहल के महत्व के बारे में बोलते हुए, सीआईआई के स्पोर्ट्सकॉम के कोषाध्यक्ष, विदुषपत सिंघानिया ने कहा, “मैं इस पहल को शुरू करने के लिए माननीय खेल मंत्री को बधाई देता हूं। एक स्वस्थ भारत एक अधिक सफल भारत है क्योंकि अच्छा स्वास्थ्य सीधे उच्च उत्पादकता और एक मजबूत जीडीपी में योगदान देता है। एक उद्योग निकाय के रूप में, हम अधिक से अधिक कॉरपोरेट्स को फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल में शामिल होने और इस महत्वपूर्ण आंदोलन का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

ओलंपियन अर्जुन लाल जाट ने कहा, “प्रतिभागी बहुत उत्‍साहित हैं और एक एथलीट के रूप में मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि इतने सारे लोग रविवार की सुबह बाहर निकले और फिटनेस के लिए समय समर्पित किया। फिट रहना कोई विकल्प नहीं है, यह सभी के लिए अनिवार्य है और फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल पहल लोगों को अपनी फिटनेस यात्रा शुरू करने के लिए एक अद्भुत प्रेरणा है।”

गुवाहाटी में भारतीय चिकित्सा संघ के डॉक्टर भारतीय खेल प्राधिकरण नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिट इंडिया संडे साइकिल कार्यक्रम में शामिल हुए। 300 से अधिक सदस्यों ने फिटनेस का संदेश फैलाने के लिए साइकिल चलाई।

पिछले कुछ सप्‍ताह में भारत में 4,200 स्थानों पर फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया गया है जिसमें अकेले आज 1,200 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। संडे ऑन साइकिल आयोजित करने वाले स्थानों की संख्या लगातार बढ़ रही है, क्योंकि सभी स्‍थानों, आयु समूहों और सामाजिक पृष्ठभूमि के नागरिक इस पहल में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »