NEW English Version

राजस्थान में पहुँच बढ़ाते हुए भरतपुर में प्योर ईवी का नया शोरूम लॉन्च

भरतपुर, राजस्थान: भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी, प्योर ईवी ने अपने विस्तार को जारी रखते हुए, भरतपुर में नया शोरूम लॉन्च किया है। 2,000 वर्ग फुट में फैला यह शोरूम, 500 वर्ग फुट की सर्विस फैसिलिटी के साथ, ग्राहकों को बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और सेवाएँ देने के लिए तैयार है।

इस नए लॉन्च के साथ प्योर ईवी ने उत्तर भारत में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। भरतपुर में ईवी की बढ़ती डिमांड और ग्रीन एनर्जी को अपनाने की नीति इसे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए एक बेहतरीन बाजार बनाती है। कंपनी के उन्नत बैटरी टेक्नोलॉजी, दमदार परफॉर्मेंस और स्टाइलिश डिजाइन वाले टू-व्हीलर्स अब इस शहर में भी आसानी से उपलब्ध होंगे, जिससे ईवी प्रेमियों को बेहतर विकल्प मिलेगा और राजस्थान के पर्यावरण हितैषी प्रयासों को भी बल मिलेगा।

शोरूम के लॉन्च पर प्योर ईवी के को-फाउंडर और सीईओ रोहित वडे़रा ने कहा, “बढ़ती जागरूकता और सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट की माँग के चलते राजस्थान इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के भविष्य में अहम् भूमिका निभाने के लिए तैयार है। हमें इस बदलाव का हिस्सा बनने की खुशी है। हमारा लक्ष्य ऐसे अत्याधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल टू-व्हीलर्स देना है, जो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में नए मानक स्थापित करें। यह नया शोरूम इनोवेशन, एक्सेसिबिलिटी और बेहतरीन सर्विस का केंद्र बनेगा, जिससे ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव मिलेगा।”

इनोवेशन, किफायती मूल्य और सस्टेनेबिलिटी को प्राथमिकता देते हुए, प्योर ईवी भारत को ग्रीन मोबिलिटी की ओर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह नया शोरूम ग्राहकों के लिए एक महत्वपूर्ण सेंटर बनेगा, जहाँ उन्हें प्योर ईवी के नवीनतम इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का प्रत्यक्ष अनुभव मिल सकेगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »