NEW English Version

बुधवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन में आदर्श महिला-हितैषी ग्राम पंचायत पहल का शुभारंभ किया जाएगा

जमीनी स्तर पर महिला समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, पंचायती राज मंत्रालय 5 मार्च 2025 कोविज्ञान भवन, नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय सम्मेलन में आदर्श महिला-अनुकूल ग्राम पंचायतों (एमडब्ल्यूएफजीपी) को विकसित करने की अपनी परिवर्तनकारी पहल की शुरुआत करेगा। यह कार्यक्रम मंत्रालय के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 समारोह का हिस्सा है और इसका ग्रामीण शासन पर स्थायी प्रभाव पड़ने की उम्मीद है, जिससे देशभर की ग्राम पंचायतों में महिलाओं और लड़कियों के लिए सुरक्षा, समावेशिता और लैंगिक समानता सुनिश्चित होगी। इस सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री, प्रो. एसपी सिंह बघेल, पंचायती राज और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और केंद्रीय राज्य मंत्री, श्रीमती अनुप्रिया पटेल, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

इस कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्रालय के सचिव श्री विवेक भारद्वाज, पंचायती राज मंत्रालय के अतिरिक्त सचिवश्री सुशील कुमार लोहानी और विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थानों (एसआईआरडी एंड पीआरएस) और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए ) जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। सम्मेलन में लगभग 350 प्रतिभागी, मुख्य रूप से चुने हुए ग्राम पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधि और अधिकारी या तो शारीरिक रूप से या वर्चुअल रूप से भाग लेंगे। प्रतिभागियों में देशभर के प्रत्येक जिले की कम से कम एक ग्राम पंचायत के निर्वाचित प्रधान और अधिकारी शामिल होंगे।

इस पहल का प्राथमिक उद्देश्य प्रत्येक जिले में कम से कम एक आदर्श महिला-अनुकूल ग्राम पंचायत स्थापित करना है, जो लिंग-संवेदनशील और बालिका-अनुकूल शासन के लिए एक प्रकाशस्तंभ के रूप में कार्य करेगी। ये आदर्श पंचायतें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुरक्षित, अधिक समावेशी और सामाजिक रूप से न्यायपूर्ण ग्राम पंचायत बनाने के दृष्टिकोण का उदाहरण होंगी, जो विकसित पंचायतों के माध्यम से विकसित भारत को प्राप्त करने के बड़े लक्ष्य में योगदान देंगी।

राष्ट्रीय सम्मेलन की मुख्य बातें:

  1. आदर्श महिला-हितैषी ग्राम पंचायतों के रूप में विकसित की जाने वाली चिन्हित ग्राम पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण का वर्चुअल उद्घाटन।
  2. आदर्श महिला-अनुकूल ग्राम पंचायतों की प्रगति पर नज़र रखने के लिए मॉनिटरिंग डैशबोर्ड का शुभारंभ।
  3. महिला-अनुकूल ग्राम पंचायतों की अवधारणा पर प्रस्तुतियां, परिवर्तन के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं और प्रमुख तत्वों का प्रदर्शन।
  4. देशभर में पंचायतों में सफल महिला-हितैषी पहलों पर प्रकाश डालने वाले सूचनात्मक वीडियो का प्रदर्शन।

राष्ट्रीय सम्मेलन के बाद मंत्रालय 8 मार्च 2025 को राष्ट्रव्यापी महिला ग्राम सभाओं का आयोजन भी करेगा, जो अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आदर्श महिला-हितैषी ग्राम पंचायत पहल के जमीनी स्तर पर शुभारंभ का प्रतीक होगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »