NEW English Version

जमालपुर ऑटोमेटिक डलाव घर का हुआ शुभारंभ

महापौर के सार्थक प्रयासों से बरसों बंद पड़े ऑटोमेटिक कचरा डलाव घर हुआ क्रियाशील-अर्बन कम्पनी की महापौर ने थपथपाई पीठ

नगरीय क्षेत्र में साफ सफाई और सड़कों को कचरा मुक्त बनाने के लिए प्रयासरत महापौर प्रशांत सिंघल के सार्थक प्रयासों से जमालपुर क्षेत्र में बरसो से बंद पड़े ऑटोमेटिक कचरा डलाव घर को क्रियाशील करने की सफलता नगर निगम को मिल गयी है। गुरुवार को महापौर प्रशांत सिंघल की अगुवाई में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव क्षेत्रीय पार्षद असलम नूर जीनस जीशान अहमद एसएफआई प्रदीप पाल अर्बन कंपनी के प्रबंधन हैड एहसान सैफी मीडिया सहायक अहसान रब, अर्बन कम्पनी से रितेश, गोपाल गोयल, अंकुर भदौरिया मनोज, डॉ तरुण शर्मा स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी में ऑटोमेटिक डलावघर का शुभारंभ रिबन काटकर व बटन दबाकर किया गया । इस अवसर पर महापौर ने ऑटोमेटिक कचरा डलाव घर में आने वाले कचरे को मैकेनिकल कचरा कैप्सूल(कंपेक्टर) में कॉप्रेस होते हुए देखा और अर्बन कम्पनी से इसकी कार्यक्षमता की जानकारी ली।

महापौर प्रशांत सिंघल ने बताया नगर निगम अलीगढ़ का प्रयास खुले में जगह-जगह पड़े हुए कचरे के प्वाइंटों को विलोपित करने का है इस दिशा में नगर निगम द्वारा प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं पहले चरण में अर्बन कंपनी के सहयोग से नगर निगम द्वारा  जमालपुर ऑटोमेटिक कचरा डलाव घर की भांति 7 अन्य जगह भी ऑटोमेटिक कचरा डलाव घर का निर्माण किया जा रहा है।  निश्चित रूप से सभी शहर वासियों के सकारात्मक सहयोग और सोच से आने वाले समय में शहर की सड़क कचरा मुक्त बनेगी।

अर्बन कम्पनी के प्रबंधन हैड एहसान सैफी ने बताया कि जमालपुर कचरा पॉइंट पर लगभग प्रतिदिन 60 टन कचरा आता है वैज्ञानिक तरीके से इसके निस्तारण के लिए जमालपुर में बंद पड़े ऑटोमेटिक कचरा डालावघर को अर्बन कंपनी द्वारा चालू किया गया है पहले चरण में इसमें दो कंपैक्टर(कैप्सूल) 10-10 टन की क्षमता के रहेंगे 1 कंपेक्टर स्टैंडबाई में रहेगा- लगभग 20 टन कचरा सीधे इन दोनों कंपैक्टर में जाएगा शेष बचे 40 टन कचरे को कंपैक्टर में डालने के लिए इस ऑटोमेटिक कचरा डलाव घर की कार्य क्षमता को बढ़ाने के लिए तीन और कंपैक्टर के लिए इसका स्वरूप बड़ा करने के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कि नगर निगम द्वारा 7 स्थान पर और ऑटोमेटिक कचरा डलाव घर बनाए जा रहे हैं जिनमे ओजोन सिटी पर तीन बरौला पर दो कमेला रोड पर तीन शाह जमाल ईदगाह पर तीन धोर्रामाफी में तीन और सारसौल साल पर दो मशीन लगाई जाएगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »