NEW English Version

आईएनएस चिल्का पर अग्निवीर 02/24 बैच की पासिंग आउट परेड का आयोजन

ओडिशा में आईएनएस चिल्का से 07 मार्च, 2025 को 402 महिला अग्निवीरों, 288 एसएसआर (मेडिकल असिस्टेंट) और 227 नाविकों सहित 2966 प्रशिक्षुओं के उत्तीर्ण होने से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई। पासिंग आउट परेड (पीओपी) ने सूर्यास्त के बाद एक अनूठे समारोह में 16 सप्ताह के कठोर प्रारंभिक नौसेना प्रशिक्षण के समापन को पूरा किया। दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास ने परेड का निरीक्षण किया। आईएनएस चिल्का के कमांडिंग ऑफिसर कमोडोर बी दीपक अनील इसका संचालन कर रहे थे।

पासिंग आउट परेड के दौरान पूर्व नौसैनिक सुरेड्डी शिव कुमार, पूर्व एसपीओ, संदीप गुप्ता, पूर्व पीओईएलपी, लोहरी बेसी, पूर्व पीओईएलपी, जीएस कोचर, पूर्व ईएमआर 1 और प्रख्यात खिलाड़ी एल्डोश पॉल, सीपीओ सीओएम (टीईएल) जैसे शानदार उपलब्धि हासिल करने वाले महत्वपूर्ण व्यक्ति भी उपस्थित थे। पासिंग आउट कोर्स के गौरवान्वित परिवार के सदस्य भी इस प्रमुख कार्यक्रम के साक्षी बने थे। पासिंग आउट परेड न केवल प्रारंभिक प्रशिक्षण के सफल समापन का प्रतीक है, बल्कि यह भारतीय नौसेना में एक नए अध्याय की शुरुआत का मार्ग भी है। भारतीय नौसेना इन पुरुषों और महिलाओं को युद्ध हेतु तैयार, विश्वसनीय, एकजुट एवं भविष्य के लिए तैयार बल में रूपांतरित करने के उद्देश्य से लिंग-तटस्थ वातावरण पर जोर देती है।

दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ने अपने संबोधन के दौरान कड़ी मेहनत, अनुशासन और प्रतिबद्धता का उदाहरण पेश करते हुए पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए प्रशिक्षुओं को बधाई दी। उन्होंने अग्निवीरों को अपने कौशल को निखारने और तकनीकी रूप से जागरूक होने के साथ-साथ नौसेना के कर्तव्य, सम्मान एवं साहस के प्रमुख मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। फ्लैग ऑफिसर ने उनसे साहस और दृढ़ संकल्प के साथ अपना मार्ग तय करते हुए राष्ट्र के सम्मान को बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने अग्निवीरों के माता-पिता के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान के लिए धन्यवाद किया। मुख्य अतिथि ने उद्यमेन ही सिध्यन्ति कार्यानि के आदर्श वाक्य को कायम रखते हुए परिवर्तन को आकार देने में उनके अथक प्रयासों और महत्वपूर्ण भूमिका के लिए टीम चिल्का की भी सराहना की।

मुख्य अतिथि ने मेधावी अग्निवीरों को पदक और ट्रॉफी प्रदान की। देवराज सिंह राठौर, एवीआर (एमआर) और प्रमोद सिंह, एवीआर (एसएसआर) को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ अग्निवीर एमआर तथा एसएसआर के लिए नौसेना प्रमुख रोलिंग ट्रॉफी व स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। मनसा गुलिविंदला, एवीआर (एसएसआर) को समग्र योग्यता क्रम में सर्वश्रेष्ठ महिला अग्निवीर के लिए जनरल बिपिन रावत रोलिंग ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। मोहित कुमार, एनवीके (जीडी) को महानिदेशक, भारतीय तटरक्षक रोलिंग ट्रॉफी तथा सर्वश्रेष्ठ एनवीके (जीडी) के लिए महानिदेशक स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।

इससे पहले समापन समारोह के दौरान, दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ने आंग्रे डिवीजन को समग्र चैम्पियनशिप ट्रॉफी और एकलव्य डिवीजन को उपविजेता ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने आईएनएस चिल्का की द्विभाषी प्रशिक्षु पत्रिका अंकुर के 02/24 संस्करण का भी अनावरण किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »