NEW English Version

नगर निगम आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर ने वेतन वृद्धि पर नगर आयुक्त का जताया आभार

नगर निगम अलीगढ़ में सालों से आउटसोर्स कर्मी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे सामान्य श्रेणी के कंप्यूटर ऑपरेटर के प्रति माह वेतन 25000/-प्रति माह किये जाने पर नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना और महामंत्री मानवेंद्र सिंह बघेल के नेतृत्व में नगर निगम के विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर ने शाल माला व पगड़ी पहनाकर नगर आयुक्त विनोद कुमार, अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश चंद मुख नगर लेखा परीक्षक जंग बहादुर यादव को सम्मानित किया और वेतन वृद्धि पर उच्चाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त ने सभी कंप्यूटर ऑपरेटर और नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारी को एकजुट होकर नगर निगम हित में पूरी तत्पर्यता के साथ अपने दायित्वों का निर्वाहन करने की अपील की। वही अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने कहा कड़ी मेहनत का परिणाम निश्चित रूप से सफल होता है जिन ऑपरेटर की वेतन वृद्धि हुई है उन्हें शुभकामनाएं।

इस अवसर पर संजय सक्सेना अध्यक्ष, मानवेंद्र बघेल महामंत्री, विजय गुप्ता पूर्व महामंत्री, तरुण पाठक, देवेश पांडेय, शैलेंद्र गुप्ता, ललित जौहरी, विजय जौहरी,कुलदीप जैन, मुकुल शर्मा, योगेश शर्मा, चेतन सिंह, चंचल, अनिल कुमार, शुभम सक्सेना आदि कर्मचारी उपस्थित रहे|

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »