NEW English Version

श्री अमित शाह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के अहमदाबाद में 146 करोड़ रुपए की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के अहमदाबाद में 146 करोड़ रुपए की लागत वालेविभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास किया। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अपने संबोधन की शुरूआत देशवासियों को होली के पावन त्यौहार की शुभकामनाएं देकर की। उन्होंने कहा कि आज तीन परियोजनाओं का ई-लोकार्पण और ई-शिलान्यास हो रहा है। इनमें 60 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला साणंद-चेखला-कडी रोड पर अहमदाबाद-विरमगाम रेलवे ट्रैक पर लगभग 1 किलो मीटर लंबे रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शामिल है। श्री शाह ने कहा कि इस ओवरब्रिज के बनने के बाद स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बहुत सुविधा हो जाएगी।

श्री अमित शाह ने कहा कि आज नेशनल हाईवे संख्या 147 पर नर्मदा नहर पर 36.30 करोड रुपए की लागत से 4 लेन पुल का निर्माण और 45 करोड रुपए की लागत से सरखेज-गांधीनगर (एसजी) हाईवे छारोडी पर फ्लाई-ओवरब्रिज का भी भूमिपूजन हुआ। उन्होंने कहा कि ये सभी विकास कार्य गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के चार विधानसभा क्षेत्रो में विकास के नए आयाम सिद्ध करेंगे।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में हजारों करोड़ रुपए की लागत से कई विकास कार्य पूरे किए हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर की दृष्टि से गुजरात आज पूरे भारत में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में न सिर्फ साणंद तालुका, कलोल विधानसभा क्षेत्र और गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं बल्कि पूरे गुजरात में विकास हुआ है। श्री शाह ने कहा कि इन इन्फ्रास्ट्रक्चर के कार्यों से क्षेत्रवासियों का जीवन अधिक सुगम होगा और कनेक्टिविटी आसान होगी, जिससे रोजगार, उद्योग व व्यापार को नई गति मिलेगी।

श्री अमित शाह ने कहा कि साणंद में भारत सरकार 500 बिस्तर वाला अत्याधुनिक अस्पताल बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने निर्णय किया है कि साणंद और बावला तालुका के सभी नागरिकों के लिए यह अस्पताल 24 घंटे खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कई ट्रस्ट्स के अस्पताल भी बन रहे हैं। कलोल तालुका में भी भारत सरकार 300 बिस्तर का एक सरकारी अस्पताल बना रही है। श्री शाह ने कहा कि ये सभी अस्पताल बनने के बाद किसी भी व्यक्ति को उसके घर के नज़दीक ही अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगीं।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश के साथ ही गुजरात भी बहुत प्रगति कर रहा है। कच्छ में विश्व के सबसे बड़े ग्रीन एनर्जी पार्क की योजना, एशिया में सबसे बड़ी ग्रीन सिटी, धोलेरा और भारत का दूसरा सबसे लंबा हाईवे-सुरत-चेन्नई एक्सप्रेस हाईवे गुजरात में हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय फाइनेंशियल हब बनाने के लिए अहमदाबाद में गिफ्ट सिटी, अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन और भुज से अहमदाबाद के बीच रेपिड रेल शुरु की गई है। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क, तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल का नेटवर्क और चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क आज भारत में है। उन्होंने कहा कि देश में आज 136 वंदेभारत ट्रेन चल रही हैं और 97 प्रतिशत ब्रॉडगेज नेटवर्क का इलेक्ट्रिफिकेशन पूरा हो चुका है।

श्री अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग में पिछले 10 साल में 60 प्रतिशत बढोतरी करने का काम मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद की सभी सरकारों  के 70 साल के मुकाबले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार के 10 साल में ज्यादा विकास हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यकाल में 4 लेन हाईवे में ढाई गुना बढ़ोतरी हुई है,  प्रतिदिन 36.5 किलोमीटर हाईवे का निर्माण हो रहा है और देश में आज 157 एयरपोर्ट हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »