NEW English Version

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईफा की सिल्वर जुबली पर दी शुभकामनाएँ

भारतीय सिनेमा की भव्यता को सलाम करते हुए, पिछले दिनों आयोजित नेक्सा आईफा अवॉर्ड्स में इंडियन सिनेमा के अद्वितीय प्रभाव का जश्न मनाया गया। जयपुर की ऐतिहासिक विरासत और शाही भव्यता के बीच, नेक्सा आईफा अवॉर्ड्स 2025 की सिल्वर जुबली एडिशन पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विशेष संदेश के साथ, भारतीय सिनेमा को वैश्विक मान्यता दिलाने के आईफा के 25 साल के योगदान का जश्न मनाया गया। उन्होंने अपने पत्र में आईफा के 25 वर्षों की उपलब्धियों की सराहना की, जिसे फिल्म निर्माता करण जौहर ने मंच पर पढ़कर सुनाया। प्रधानमंत्री के संदेश में भारतीय सिनेमा को विभिन्न संस्कृतियों के बीच एक सेतु के रूप में दर्शाया गया।

आईफा की उपलब्धियों को बताते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, “यह ढाई दशक की यात्रा उन सभी के समर्पण को दर्शाती है, जिन्होंने आईफा को एक वैश्विक पहचान दिलाने में योगदान दिया है। सिनेमा भारत की सबसे सशक्त कहानी कहने वाले माध्यमों में से एक है, जो हमारी समृद्ध विरासत, विविध संस्कृति और बदलते सामाजिक परिदृश्य की झलक पूरे विश्व को दिखाता है। अपनी भव्यता, गहराई और कलात्मक उत्कृष्टता के माध्यम से भारतीय सिनेमा ने वैश्विक दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है और यह हमारी कहानी कहने की परंपराओं का वाहक बनते हुए संस्कृतियों को जोड़ने का कार्य कर रहा है।”

भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने लिखा, “आईफा अवॉर्ड्स का यह 25वां संस्करण अत्यंत सफल हो। यह आने वाले 25 वर्षों की नई उपलब्धियों और विकास के लिए प्रेरणा बने।”

नेक्सा द्वारा प्रस्तुत और शोभा रियल्टी द्वारा सह-प्रस्तुत आईफा अवॉर्ड्स 2025 में सिनेमा की बेहतरीन प्रतिभाओं के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। इसमें बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्शन, मुख्य भूमिका (पुरुष और महिला), सहायक भूमिका (पुरुष और महिला), नकारात्मक भूमिका, म्यूजिक डायरेक्शन और प्लेबैक सिंगर (पुरुष और महिला) जैसी कई श्रेणियों में नामांकन हुए।

प्रधानमंत्री मोदी के दिल छू लेने वाले संदेश ने यह स्पष्ट किया कि कहानियाँ सिर्फ मनोरंजन का ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान और एकता को मजबूत करने का भी माध्यम हैं। इस सिल्वर जुबली एडिशन को उनके संदेश ने और भी खास बना दिया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »