NEW English Version

शहर के कचरे से बनी खाद जल्द पहुंचेगी घर-घर

आने वाले दिनों में अलीगढ़ के नगरीय क्षेत्र में निकलने वाले रोजाना के कचरे से बनी खाद शहर के घर घर बनी नर्सरी के साथ साथ उद्यान विभाग कृषि विभाग अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के हॉर्टिकल्चर डिपार्मेंट, किसानों और नगर निगम उद्यान विभाग द्वारा पौधरोपण के लिए बहुत ही रियायती दरों पर मिलने वाली है। नगर आयुक्त विनोद कुमार ने सुस्ती में चल रहे ए0टू0ज़ेड0 प्लांट को दोबारा से आत्मनिर्भर बनाने की कवायद शुरू कर दी है।

मंगलवार को ए0टू0ज़ेड0 प्लांट का निरीक्षण करने पहुँचे नगर आयुक्त ने आग लगने की संभावना को देखते हुए अग्निशमन उपाय का भौतिक सत्यापन किया उन्होंने ए0टू0ज़ेड0 प्लांट की 220 मीट्रिक टन कैप्सिटी को बढ़ाने के लिए भी कहा रोज़ाना लगभग 500 से 550 मीट्रिक टन निकलने वाले कचरे के सापेक्ष 220 एमटी के निस्तारण करने से लिगेसी वेस्ट की मात्रा बढ़ रही है। नगर आयुक्त ने ए0टू0ज़ेड0 प्लांट के उत्तरदायी जितेंद्र को 220 एमटी कचरे के निस्तारण से बनने वाली खाद का प्रचार प्रसार करने व इस ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल करने के लिए जिला विभाग जिला उद्यान विभाग अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट नगर निगम उद्यान विभाग व अलीगढ़ के आसपास के किसानों से प्लांट में बनने वाली खाद को इस्तेमाल करने के लिए संपर्क करने के लिए कहा। नगर आयुक्त ने ए0टू0ज़ेड0 प्लांट जितेंद्र को अर्बन कंपनी से समन्वय स्थापित कर डोर टू डोर नर्सरी रखने वाले घरों में इस खाद को रियायती दरों पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए साथ ही साथ ए0टू0ज़ेड0 में कचरे से तैयार सिमेंटेट ईंट का इस्तेमाल के लिए अलीगढ़ के आसपास के ईद भट्ट चालकों से संपर्क करने के लिए कहा।

निरीक्षण के समय ए0टू0ज़ेड0 प्लांट में अर्बन कंपनी के कचरा उठाने वाले वाहन बिना तिरपाल खुले में कचरा लाते हुए दिखाई दिए जिस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई मौके पर अर्बन कंपनी के हेड एहसान सैफी को प्रत्येक दशा में मोटे ट्रिपल से कचरा को ढक कर प्लांट के अंदर लाने के निर्देश दिए। ए0टू0ज़ेड0 प्लांट में नगर आयुक्त ने आपात स्थिति उत्पन्न होने व पिछले साल आग की घटना का संज्ञान लेते हुए अग्निशमन उपाय का भौतिक सत्यापन प्लांट में लगे कचरे के ढेर पर पानी का छिड़काव करके देखा साथ ही साथ यहां उठने वाली बदबू के समाधान के लिए नियमित रूप से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने कहा अलीगढ़वासियो के लिए गर्व का विषय है कि अलीगढ़ के कचरे का इस्तेमाल नगर निगम अपने ए0टू0ज़ेड0 प्लांट में कचरे से खाद बनाने और कचरे से इंटरलॉकिंग ब्रिक्स बनाने में कर रहा है कचरे से बनी खाद का इस्तेमाल व्यापक रूप से किसानों के साथ-साथ नर्सरी प्रेमी, पौधारोपण करने वाले विभाग अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के हॉर्टिकल्चर डिपार्मेंट नगर निगम के उद्यान विभाग में व्यापक रूप से किए जाने की कार्य योजना तैयार की गई है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »