NEW English Version

टेक्नो का ‘सिग्नल जीत का’ कैम्पेन कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ उतरा मैदान में

टेक्नो और केकेआर की दमदार जोड़ी के साथ अब हर सिग्नल पर जीत पक्की

क्रिकेट फैंस, तैयार हो जाइए! जोश और नई टेक्नोलॉजी का दूसरा नाम, यानि इनोवेटिव टेक ब्रांड, टेक्नो अब आईपीएल की धाकड़ टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ जुड़ गया है। क्रिकेट और युवाओं के जुनून को सलाम करने के लिए की गई इस धमाकेदार साझेदारी के साथ खेल अब पहले से भी ज्यादा व्यापक और रोमांचक होने वाला है।

भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि जश्न, जज़्बात और ज़िंदगी का हिस्सा है। टेक्नो हमेशा से ही अपने दमदार और स्टाइलिश स्मार्टफोन्स के ज़रिए फैंस को गेम से जोड़े रखने में आगे रहा है। अब ‘सिग्नल जीत का’ (#SignalJeetKa) के साथ, टेक्नो यह सुनिश्चित करेगा कि हर चौका, हर विकेट और हर सुपर ओवर आपके फोन तक बिना किसी रुकावट के पहुँचे।

टेक्नो मोबाइल इंडिया के सीईओ, अरिजीत तालापात्रा ने कहा, “हम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ साझेदारी करके बेहद उत्साहित हैं। क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक जज़्बात है, जो लाखों लोगों को जोड़ता है। यह भारत के युवाओं को सशक्त बनाने के टेक्नो के मिशन से पूरी तरह मेल खाता है। ‘सिग्नल जीत का’ (#SignalJeetKa) पहल के ज़रिए हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि फैंस हमेशा जुड़े रहें और रोमांचक मैच का कोई भी पल न चूकें। जिस तरह केकेआर मैदान में अपनी जी जान डाल देता है, ठीक उसी प्रकार हम भी अपने ग्राहकों को बेहतरीन टेक्नोलॉजी देने के लिए काम करते हैं, जिससे फैंस हम से और खेल के हर पल के साथ जुड़े रहें।”

केकेआर का मूलमंत्र ‘कोरबो लोरबो जीतबो’ (#KorboLorboJeetbo) टेक्नो के ‘स्टॉप एट नथिंग’ सिद्धांत से बखूबी मेल खाता है, जो मेहनत, टीमवर्क और क्रिकेट की धड़कन को दर्शाता है। यह साझेदारी भारत के उन युवाओं से जुड़ने की टेक्नो की प्रतिबद्धता को दिखाती है, जो टेक्नोलॉजी और स्पोर्ट्स के लिए खास जुनून रखते हैं। अपने एडवांस प्रोडक्ट्स और दमदार सिग्नल कनेक्टिविटी के साथ, टेक्नो यह साबित करता है कि वह परफॉर्मेंस, एक्सीलेंस और शानदार कनेक्टिविटी को हर पहलू पर प्राथमिकता देता है।

नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स के सीएमओ, बिंदा डे ने कहा, “भारत में क्रिकेट के विकास में टेक्नोलॉजी की भूमिका अहम् है। टेक्नो के साथ हमारी साझेदारी इस दिशा में एक बेहतरीन अवसर है। नाइट राइडर्स के रूप में, हमारी कोशिश हमेशा से यही रही है कि हम अपने फैंस को खेल के और करीब लाएँ और एक जबरदस्त अनुभव दें। इस साझेदारी के ज़रिए भी हमारा उद्देश्य यही रहेगा।”

मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »