NEW English Version

एक्सिस बैंक एनबीबीएल के भारत कनेक्ट पर फॉर्च्यून 500 कंपनी के लिए अग्रणी बी2बी कलेक्शन समाधान के साथ लाइव होने वाला पहला बैंक बना

नागपुर: भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक एक्सिस बैंक ने आज घोषणा की कि उसने एनबीबीएल के भारत कनेक्ट (पूर्व में बीबीपीएस) का उपयोग करके बी2बी कलेक्शन प्रदान करने के लिए भारत में फॉर्च्यून 500 कंपनी के साथ साझेदारी की है। इस कदम के साथ, एक्सिस बैंक इस अत्यंत महत्वपूर्ण समाधान को लागू करने वाला पहला बैंक बन गया है, जो अपनी अत्याधुनिक, मजबूत एपीआई स्टैक का उपयोग कर रहा है। 

एक्सिस बैंक
एक्सिस बैंक

यह समाधान एफएमसीजी, फार्मा, ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर जैसे विभिन्न क्षेत्रों के मल्टीपल ऑर्डरिंग एप्लिकेशन को एकीकृत कर सकता है, जिससे कंपनी के होलसेल डिस्ट्रीब्यूटर्स और स्टॉकिस्ट्स के लिए कलेक्शन की प्रक्रिया सरल बन गई है। खुदरा विक्रेता (रिटेलर्स) सीधे एप्लिकेशन से इनवॉइस पेमेंट कर सकते हैं। एक बिलर ऑपरेटिंग यूनिट के रूप में, एक्सिस बैंक ने एनबीबीएल भारत बिल पे के सहयोग से यह सीमलेस, तेज, स्केलेबल और कस्टमाइज़ेबल समाधान विकसित किया है।

इस सुविधा के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, एक्सिस बैंक के ग्रुप एग्जीक्यूटिव और हेड- ट्रेजरी, मार्केट्स और होलसेल बैंकिंग प्रोडक्ट्स, नीरज गंभीर ने कहा, “एक्सिस बैंक अपने ग्राहकों के लिए अग्रणी डिजिटल भुगतान और संग्रह शुरू करने में सबसे आगे रहा है। अपनी तरह के पहले बी2बी संग्रह समाधान के साथ आने में कॉर्पोरेट के साथ हमारी साझेदारी हमारे सर्वश्रेष्ठ कॉर्पोरेट एपीआई  बैंकिंग स्टैक का प्रमाण है। यह पहल भारत की डिजिटल यात्रा में नवाचार का एक उदाहरण है, जिसके जरिए उच्च ग्राहक सुविधा और निर्बाध भुगतान अनुभव सुनिश्चित किया जाता है।”

एनपीसीआई भारत बिलपे लिमिटेड (एनबीबीएल) की सीईओ नूपुर चतुर्वेदी ने कहा, “भारत कनेक्ट बिजनेस टू बिजनेस (बी2बी) इनवॉइस पेमेंट और फाइनेंसिंग प्लेटफॉर्म की शुरुआत के साथ अपनी क्षमताओं का विस्तार कर रहा है, जिसका उद्देश्य बड़ी आपूर्ति श्रृंखला और वितरण नेटवर्क की मैन्युअल प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना है। हमें एक्सिस बैंक को अपना प्रमुख भागीदार और विस्तारित समाधान के साथ लाइव होने वाला पहला बैंक पाकर खुशी हो रही है। यह बैंक के साथ हमारे पहले से ही मजबूत संबंधों को और गहरा करता है और भुगतान एवं कलेक्शन क्षेत्र को समस्त लोगों तक पहुंचाने के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”  मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »