NEW English Version

करोड़ों के प्रोजेक्ट में मिली लापरवाही को देखकर भड़के नगर आयुक्त

1 करोड़ 85 लाख की लागत से ए.बी.सी. एंड डॉग केयर सेंटर और 12 करोड़ 76 लाख की लागत से शहर के ड्रेनेज सिस्टम को प्रभावी बनाने की दिशा में नए छर्रा अड्डा पंपिंग स्टेशन निर्माण परियोजना का नगर आयुक्त विनोद कुमार ने अचानक निरीक्षण करते हुए दोनों महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में लेट लतीफी करने पर सीएनडीएस जल निगम के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। नगर आयुक्त ने सीएनडीएस को दो टूक शब्दों में कह दिया कि आगामी बारिश में अगर नए छर्रा पंपिंग स्टेशन(पुल के नीचे) नए निर्माण कार्य को समय से पूरा नहीं किया जाता है तो संभवत जल भराव की विकराल समस्या छर्रा अड्डा सुदामापुरी पंजाबी कॉलोनी आदि क्षेत्र में होगी। जिसके लिए सीएनडीएस पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगी और नगर निगम सीएनडीएस के विरुद्ध ठोस कार्रवाई भी करेगा।

निरीक्षण ए.बी.सी. एंड डॉग केयर सेंटर व कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन

बुधवार तपती धूप में निरीक्षण पर निकले नगर आयुक्त ने सबसे पहले सीएनडीएस द्वारा बनाये गए ₹ 1 करोड़ 85 लाख की लागत से ए.बी.सी. एंड डॉग केयर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नवनिर्मित ए.बी.सी. एंड डॉग केयर में कई कमियां मिली। जिनमे प्रमुख रूप से नगर आयुक्त ने देखा पेड्स सॉफ्ट थे। अंदर वहा जो इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड था वो टेड़ा था ।

उन्होंने देखा वहा जो सेलून बनाया गया है। डॉग्स ग्रूमिंग के लिए उसमे पानी की व्यवस्था नहीं थी, सर्जन रूम के टॉयलेट मे जो जेट लगाया गया था। वो सीट से बहुत दूर है की वो सीट तक पहुंच ही नहीं रहा, वॉशबेसिन मे शॉर्ट बॉडी टोटी लगाई गयी जबकि लॉग बॉडी टोटी के लिए बोला गया था, एंट्रीरेस्ट में जो पंखा लगाया गया है वो मीटिंग एरिया मे आधा स्लेब के अंदर दब गया है। तो नगर आयुक्त ने पूछा की उसको लगाने क़ा किया औचित्य है। नगर आयुक्त कहा की गर्मी से बचाव हेतु एबीसी परिसर की सभी खिड़कियों पर ग्रे फ़िल्म लगाने के लिए निर्देश दिये निरीक्षण के दौरान एबीसी सेंटर के दरवाजे डीपीआर मे दी गयी ऊचाई से 2 इंच कम मिले नगर आयुक्त ने डॉग्स पैनल में जहां डॉग्स रखे जाएंगे वहां पंखे लगाने के निर्देश दिए। किचन में एडजेस्ट फैन काफ़ी छोटा था तो उन्होंने उसे बड़ा लगाने के निर्देश दिये।

इसके बाद नगर आयुक्त ने महेशपुर क्वार्सी रोड पर बनाए गए कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन पर भी निरीक्षण किया जहां पर विद्युत कनेक्शन नहीं होने की वजह से वह पूर्ण क्षमता के साथ नहीं चल रहा था मौके पर प्रभारी अधिकारी वर्कशॉप को तत्काल विद्युत कनेक्शन करते हुए इसे पूर्ण क्षमता से चलाने के निर्देश दिए।

ड्रैनेज सिस्टम छर्रा पंपिंग स्टेशन निकट पुल के नीचे

दोपहर करीब 2:00 बजे नगर आयुक्त ने सीएनडीएस  द्वारा नगरीय क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम को प्रभावी बनाने के लिए लगभग 12 करोड़ 76 लाख के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के तहत छर्रा पंपिंग स्टेशन की क्षमता बढ़ाने, राइजिंग मेन सम्पवैल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपने पिछले निरीक्षण लगभग 2 महीने बीतने के बाद भी निर्माण कार्य में कोई प्रगति नहीं होने पर नगर आयुक्त ने ख़ासी नाराजगी दिखाई उन्होंने सीएनडीएस से लेट लतीफी की वजह पूछी तो उन्होंने स्थानीय लोगों का विरोध बताया मौके पर नगर आयुक्त ने कहा आप लोग इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की गंभीरता नही समझ रहे है ये शहर की ड्रेनेज सिस्टम को प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है इस प्रोजेक्ट में जितनी लेट लतीफी हो रही है उसका खमियाज़ा आगामी वर्षा ऋतु में होगा जलभराव की स्थिति के लिए आप जिम्मेदार होंगे नगर निगम इस पर ठोस कार्रवाई आपके विरुद्ध भी करेगा।

मौके पर मौजूद सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को अगले तीन दिवस में सीएनडीएस के साथ प्रवर्तन टीम को लगाकर प्रोजेक्ट को शुरू करने के निर्देश दिए।

ये रहे मौजूद

सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चंद पशु कल्याण अधिकारी डॉक्टर राजेश वर्मा सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर भूपेंद्र सिंह साइड इंजीनियर रोहित नगर निगम संपत्ति विभाग से विजय गुप्ता स्टेनो देश दीपक मीडिया सहायक अहसान रब साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »