NEW English Version

नगर आयुक्त के एक्शन का हुआ रिएक्शन

बीते बुधवार को 12 करोड़ 76 लाख की लागत से  सीएनडीएस द्वारा ड्रेनेज सिस्टम को प्रभावी बनाने की दिशा में  नए छर्रा अड्डा पंपिंग स्टेशन, पाइप लाइन डालने की परियोजना का नगर आयुक्त विनोद कुमार ने निरीक्षण किया था जिसमे कई खामियां मिलीं और काम शुरू नहीं होने पर नगर आयुक्त ने सीएनडीएस को अंतिम चेतावनी देते हुए जमकर क्लास भी लगाई थी।

गुरुवार को इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में बाधा डालने वालों पर नगर आयुक्त ने सख्त रुख़ अपनाने के लिए सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह के नेतृत्व में 20 प्रवर्तन जवानों को तैनात कर प्रोजेक्ट की ख़ुदाई शुरू करा दी। इस प्रोजेक्ट की खुदाई का काम जब शुरू किया गया तो मनोज पुत्र हीरालाल शर्मा निवासी गोपी मिल के पीछे नई आबादी के नेतृत्व में 20-25 पुरुष महिलाओं ने काम को रोकने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर नगर आयुक्त विनोद कुमार ने खुद मौके पर जाकर स्थानीय लोगों को इस जनहित कार्य में सहयोग करने के लिए कहा लेकिन स्थानीय लोग रास्ते की मांग और अनावश्यक दबाव बनाकर इस जनहित कार्य को रोकने की कोशिश कर रहे थे मौके पर नगर आयुक्त ने अपर नगर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल को बुलाकर भीड़ को तीतर बीतर कराया और पम्पिंग स्टेशन निर्माण के लिए जेसीबी मशीनों से खुदाई कराना शुरू कराया।

नगर आयुक्त ने कहा

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने बताया कि शहर की जल भराव की समस्या से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए ये प्रोजेक्ट अत्यंत महत्वपूर्ण है इस प्रोजेक्ट के तहत छर्रा अड्डा पंपिंग स्टेशन निकट पुल के नीचे सम्पवैल का निर्माण किया जाना है जिसमें 2500 मीटर की पाइपलाइन एटा चुंगी से आगे तक डाली जाएगी जिसमें छर्रा अड्डा और इसके नजदीकी नालों को जोड़ा जाएगा इस कार्य के पूर्ण होने से छर्रा अड्डा सुदामापुरी पंजाबी क्वार्टर गुरुद्वारा रोड पर जल निकासी प्रभावी बनेगी।

उन्होंने बताया सीएनडीएस जल निगम को इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की गंभीरता को देखते हुए अगले दो महीने में इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई है उन्होंने यह भी कहा जनहित के कार्यों में बाधा डालने वालों के विरुद्ध नगर निगम सख्त रुख़ इख़तियार करेगा।

इन क्षेत्र को मिलेगी जल भराव से राहत

इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के पूर्ण हो जाने के उपरांत वर्षों से जल भराव की समस्या से जूझ रहे पंजाबी क्वार्टर छर्रा अड्डा सुदामा पुरी गुरुद्वारा रोड के निवासियों को संभवत इस वर्ष जल भराव की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा।

ये रहे मौजूद

एसीएम सुधीर कुमार, सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश कुमार मुख्य अभियंता सुरेश चंद साइड इंजीनियर रोहित नगर निगम संपत्ति विभाग से विजय गुप्ता स्टेनो देश दीपक मीडिया सहायक अहसान रब एमपी सिंह प्रवर्तन दल पुलिस बल साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »