NEW English Version

रिकॉर्ड वसूली के नाम रहा वित्तीय वर्ष 2024-25-153% रिकॉर्ड वसूली से अलीगढ़ का हुआ नाम रोशन

वित्तीय वर्ष 2024-25 अलीगढ़ नगर निगम के लिए ऐतिहासिक व रिकॉर्ड संपत्ति कर वसूली के लिए हमेशा याद रख जाएगा वित्तीय वर्ष 2024-25 की समाप्त होने पर रिकॉर्ड 152.81% वसूली करने पर शासन द्वारा सराहना की गई। वित्तीय वर्ष 2023-24 समाप्ति में जहां वसूली 95.55 करोड़ थी तो वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 के समाप्त होने पर वसूली बढ़कर 146.02 करोड़ हो गई इस प्रकार अलीगढ़ नगर निगम में वित्तीय वर्ष 2024 25 में 153% संपत्ति कर की रिकॉर्ड वसूली अपने नाम दर्ज की है। निश्चित रूप से अलीगढ़ नगर निगम की संपत्ति कर की रिकॉर्ड वसूली से अलीगढ़ में चौमुखी विकास की राह आसान होगी तो वहीं शासन इस रिकॉर्ड वसूली के सापेक्ष दोगुनी धनराशि से विकास कार्यों के लिए अवमुक्त भी करेगा।

नगर निगम को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए संपत्ति कर वसूली को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानने वाले नगर आयुक्त विनोद कुमार ने बीतते वर्ष 2024 अगस्त 6 में नगर आयुक्त का चार्ज लिया तब अप्रैल से जुलाई 2024 तक वसूली 24.56 करोड़ थी नगर आयुक्त की सघन निगरानी व निरंतर समीक्षा के फलस्वरूप अगस्त से फरवरी 2025 तक वसूली 70.56 करोड़ हो गयी वित्तीय वर्ष 2024-25 की समाप्त होने तक यह वसूली बढ़कर 121.46 करोड हो गयी। वित्तीय वर्ष 2024-25 में वसूली लक्ष्य में इजाफा करते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 के समाप्त होने पर 146.02 करोड़ हो गई है।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया अलीगढ़ नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष-2024-25 में कर मद में  8950.45 लाख व करेत्तर मद में  5651.10 लाख कुल धनराशि र14601.55 लाख की वसूली की गई है, जिसमें कैश के रूप में 4380.46 लाख व ऑनलाइन के माध्यम से  10221.09 लाख की वसूली प्राप्त हुई। गत वर्ष कर मद में  6521.83 लाख व करेत्तर मद में 3033.59 लाख कुल  र9555.42 लाख वसूल किया गया था। इस प्रकार वित्तीय वर्ष-2024-25 में गत वर्ष के सापेक्ष वृद्धि का प्रतिशत कर मद में 137.24 एवं करेत्तर मद में 186.28 प्रतिशत कुल 152.81 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में सम्पत्ति कर की 56863 भवनों से वसूली की गई थी और इस वित्तीय वर्ष में 92975 भवनों से वसूली की गई है। इस प्रकार गत वर्ष की अपेक्षा वित्तीय वर्ष-2024-25 में 36112 अधिक भवनों से सम्पत्ति कर की वसूली की गई व 109479 भवन वसूली से छूट गए।

इन करदाताओं ने जमा किया सबसे ज्यादा जमा किया संपत्ति कर

शासकीय सरकारी बड़े बकायेदार जिनका भुगतान प्राप्त हुआ जिनमे प्रमुख रूप से दीवानी कचहरी से र78.57 लाख, विकास भवन से र75.21 लाख, दीनदयाल अस्पताल से र72.94 लाख, परिवहन निगम से र42.87 लाख, मलखान सिंह अस्पताल (महिला) से र29.44 लाख, नलकूप खंड प्रथम से र28.54 लाख, नौरंगीलाल इन्टर कॉलेज से र26.27 लाख, कृषि उत्पादन मंडी समिति से र25.52 लाख, कलक्ट्रेट से र21.33 लाख, आई.टी.आई. कॉलेज से र19.52 लाख।

केन्द्रीय सरकारी बड़े बकायेदार जिनका भुगतान प्राप्त नहीं हुआ: 

  • रेलवे विभाग – र786.81 लाख
  • जी.एस.टी. विभाग – र230.30 लाख
  • अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ से भुगतान प्राप्त हुआ : र2725.21 लाख

नगर आयुक्त व महापौर ने रिकॉर्ड वसूली करने पर नगर निगम राजस्व टीम के सभी अधिकारी व कर्मचारी को बधाई देते हुए सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

नगर आयुक्त ने कहा इस वित्तीय वर्ष रिकॉर्ड वसूली नगर निगम ने की जिसका श्रेय निश्चित रूप से अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के नेतृत्व वाली राजस्व टीम, माननीय पार्षदों के सहयोग व अलीगढ़ नगरीय क्षेत्र के सम्मानित करदाताओं को जाता है जिन्होंने शहर के विकास के लिए दिल खोलकर नगर निगम संपत्ति कर जमा किया उन्होंने कहा जो लोग संपत्ति कर जमा करने से छूट गए हैं उनसे अपील की जाती है इस वित्तीय वर्ष में अपने संपत्ति कर को जमा कर शहर के विकास में भागीदार बने। महापौर प्रशान्त सिंघल ने नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा अलीगढ़ नगर निगम के सार्थक प्रयासों से रिकॉर्ड वसूली करने के कारण शहर के विकास को बल मिलेगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »