NEW English Version

सनबीम विमेंस कॉलेज वरुणा में किया गया मेधावियों को सम्मानित

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की रजिस्टार डॉ दीप्ति मिश्रा ने किया वरुणा कॉलेज के मेधावियों का सम्मान

“अभिनंदन” टॉपर्स फेलिसिटेशन कार्यक्रम में किया गया मेधावियों को दिया गया मेडल और स्मृति चिह्न

सनबीम विमेंस कॉलेज वरुणा के प्रांगण में मेधावियों को सम्मानित करने के लिए अभिनंदन 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की रजिस्टार डॉ दीप्ति मिश्रा ,सनबीम समूह के चेयरपर्सन डॉ दीपक मधोक ,वाइस चेयरपर्सन श्रीमती भारती मधोक ,निदेशिका श्रीमती अमृता बर्मन, ऑनरेरी डायरेक्टर श्री हर्ष मधोक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।सनबीम समूह के चेयरपर्सन डॉ दीपक मधोक ,वाइस चेयरपर्सन श्रीमती भारती मधोक ने मुख्य अतिथि डॉ दीप्ति मिश्रा का स्वागत एवं अभिनंदन किया। बीकॉम की छात्रा अंकिता को विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडल प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया इसके साथ ही बीबीए की छात्रा आदित्य पांडे ने द्वितीय स्थान तथा बीएससी की छात्रा शालिनी सिंह ने छठा स्थान विश्वविद्यालय में प्राप्त करने के लिए उन्हें भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।इसके पश्चात सभी संकायों के मेधावियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ,साथ ही विषयों में टॉप करने वाली छात्राओं को भी प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किया गया। अपने संबोधन समूह में वाइस चेयरपर्सन डॉ दीपक मधोक ने कहा कि इन छात्राओं को सम्मानित करना अत्यंत ही प्रसन्नता और गौरव का क्षण है यह जीवन में ऐसे ही निरंतर उपलब्धियों को प्राप्त करती रहे , मै हृदय से सदैव यही कामना करता हूं। वाइस चेयरपर्सन श्रीमती भारती मधोक ने कहा कि छात्राएं ऐसे ही सफलता के नए कृतिमान गढ़ती रहे, और समाज के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत करें की नारी भी हर उपलब्धि को प्राप्त कर सकती है। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजीव सिंह ने सभी को धन्यवाद  ज्ञापित किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »