NEW English Version

ग्रीष्मकालीन टी-20 प्रतियोगिता का, तीसरा मैच रेलवे सुरक्षा बल ने और चौथा मैच लेखा विभाग ने रोचक मुकाबले में जीता

मंडल रेल प्रबंधक श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी श्री बलेंद्र पाल के नेतृत्व में मंडल क्रीड़ा स्थल पूर्वोत्तर रेलवे के मिनी स्टेडियम में आयोजित ग्रीष्मकालीन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज तीसरा मैच रेलवे सुरक्षा बल एवं विद्युत विभाग और चौथा मैच लेखा एवं चिकित्सा विभाग मध्य खेला गया। इस अवसर पर मंडल क्रीड़ा अधिकारी श्री बलेन्द्र पाल,मंडल कार्मिक अधिकारी (इंचार्ज) श्री अभिनव कुमार सिंह एवं अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे।

ग्रीष्मकालीन अंतर विभागीय T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज प्रथम पाली में तीसरा मैच रेलवे सुरक्षा बल और विद्युत विभाग के बीच खेला गया ।आरपीएफ ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए । आरपीएफ की तरफ से रामप्रवेश ने 41 बाल पर 7 चौके और दो छक्कों की मदद से 61 रन, राम बहादुर ने 18 बाल पर तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 46 रन, गिरजेश ने 9 बाल पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन तथा शेषनाथ ने 11 बाल पर दो छक्कों की मदद से 21 रन बनाए । विद्युत विभाग की तरफ से भगवान ने चार ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट नीरज ने चार ओवर में 35 रन देकर दो विकेट लिए तथा करन और प्रवीण को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ । 224 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विद्युत विभाग की पूरी टीम 18 ओवर में 138 रन बनाकर ऑल आउट हो गई इस प्रकार आरपीएफ़ ने 85 रन से मैच जीतकर 2 अंक प्राप्त कर लिए । विद्युत विभाग की तरफ से शशिकांत ने 25 बाल पर 13 चौकों की मदद से 58 रन अनिल ने 21 बाल पर छः चौकों मदद से 31 रन बनाए । आरपीएफ के राम बहादुर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया ।

आज दूसरी पाली में इस टूर्नामेंट का चौथा मैच आज लेखा और चिकित्सा विभाग के बीच खेला गया । लेखा विभाग ने पहले बैटिंग चुनी जिसमें अखिलेश पाण्डेय की विस्फोटक बल्लेबाजी की 45 बाल पर 92 रन 11 चौके और पांच छक्के की सहायता से 19.3 ओवर में 196 रन बनाए । अखिलेश के अतिरिक्त योगेश ने 18 बाल पर पांच चौके की मदद से 25 रन और आशीष ने 8 बाल पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 18 रन बनाए । चिकित्सा विभाग की तरफ से संजय ने 3.3 ओवर में 39 रन देकर तीन विकेट लिए चंदन’ अमरनाथ, और अभय को दो-दो विकेट प्राप्त हुआ । 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चिकित्सा विभाग की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 154 रन ही बना सकी इस प्रकार लेखा विभाग की टीम ने 42 रन से मैच जीत कर पूरे दो अंक प्राप्त कर लिया ।

चिकित्सा विभाग की तरफ से संजय ने 36 बाल पर तीन चौके की मदद से 39 रन आशीष ने 16 बाल पर छह चौके की मदद से 28 रन बनाए इसके अतिरिक्त अखिलेश ने 22 पवन ने 13 और चंदन ने 14 रन का योगदान दिया । लेखा विभाग की तरफ में आकाश ने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लिए रंजीत ,प्रमोद और रवि को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ । लेखा विभाग के आकाश पाण्डेय को उनके शानदार आलराउण्ड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »