NEW English Version

केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज महाराष्ट्र के नंदुरबार में किसान ज्ञान संवर्धन केन्द्र और महिला प्रौद्योगिकी पार्क का उद्धाटन किया

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज एक दिवसीय महाराष्ट्र, नंदुरबार के दौरे पर थे। श्री शिवराज सिंह ने नंदुरबार स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में डॉ. हेडगेवार सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उपस्थितजनों को संबोधित किया। साथ ही किसान ज्ञान संवर्धन केन्द्र, कृषक मंडपम् और महिला प्रौद्योगिकी पार्क का उद्घाटन किया। इस दौरान श्री चौहान ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं, मुझे आज नंदुरबार के कृषि विज्ञान केन्द्र में आने का अवसर मिला, ये केन्द्र डॉक्टर हेडगेवार सेवा समिति चलाती है। हेडगेवार जी के चरणों में प्रणाम करता हूं। हेडगेवार जी हमारे मार्गदर्शक, प्रेरणापुंज हैं, जिनकी प्रेरणा से भारत माता की सेवा के लिए लाखों-लाख लोग निकल पड़े। उन्होंने कहा कि हमारा देश अद्भुत है, 5 हजार साल से ज्यादा तो हमारा ज्ञात इतिहास है। वहीं, नंदुरबार जिले को लेकर श्री चौहान ने कहा कि आज संकल्प लें कि हम अपने जिले के हर एक गांव को गरीबी मुक्त बनाएंगे।   

केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रसायनिक खाद, केमिकल के कारण आज केवल इंसान का ही स्वास्थ्य खराब नहीं हो रहा है बल्कि धरती का भी स्वास्थ्य खराब हो रहा है। जरूरत हो या ना हो, हम जमीन में रसायनों का धड़ल्ले से उपयोग कर रहें हैं और उन्हीं उत्पादों को खाने से इंसान का भी स्वास्थ्य खराब हो रहा है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इन्हीं कारणों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन शुरू किया गया है। अगर किसी किसान के पास 5 एकड़ जमीन है तो पूरी जमीन पर नहीं लेकिन कुछ हिस्से पर प्राकृतिक खेती जरूर करें। इसके लिए केन्द्र सरकार आवश्यक सहायता भी दे रही है। उन्होंने कहा कि हम नंदुरबार जिले में कुछ गांव तय कर लें और वहां रसायनिक खाद और कीटनाशक रहित खेती करें। श्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्राकृतिक खेती के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र भी प्रशिक्षण देगा और आवश्यक व्यवस्था करेगा।

उन्होंने कहा कि नंदुरबार जिले में जल संरक्षण के लिए कुछ काम किए जा सकते हैं। एक काम तो यह किया जाये कि उपलब्ध जल का बेहतर प्रयोग करें। यहां जगह-जगह पानी रोकने की कोशिश हुई है लेकिन वो पानी खेतों में नहीं पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ उठाकर ड्रिप एंड स्प्रिंकलर के माध्यम से कम पानी को भी खेतों में पहुंचाया जा सकता है। श्री शिवराज सिंह ने अधिकारियों से कहा कि आप प्रोजेक्ट बनाइए, कृषि विकास योजना के अंतर्गत भारत सरकार भी सहायता करेगी। पूरा जिला नहीं तो कुछ इलाका चिन्हित कर लीजिए। इसके लिए भी भारत सरकार और राज्य सरकार मिलकर काम करेगी। दूसरा काम ये है कि पानी जमीन में कैसे रूके, इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी ने कहा है कि कैच द रैन, यानी कि वर्षा के पानी को पकड़ो, उसे बहकर मत जाने दो, वो जमीन में कैसे जाए इसके भी हम प्रयास करेंगे।

केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार किसान हित में फैसले लिए जा रहे हैं। अभी सरकार ने एक योजना बनाई है जिसके अंतर्गत किसान और उपभोक्ता के बीच की कीमत का अंतर कम करना है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ फसलों के दाम गिर गए थे तो हमने तय किया कि अगर किसान बड़े शहरों में ले जाकर अपने उत्पाद को बेचना चाहता है तो सरकारी एजेंसी के माध्यम से उत्पाद को दूसरे शहरों तक पहुंचाया जाएगा और ट्रांसपोर्टेशन का खर्च केन्द्र सरकार उठाएगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »