NEW English Version

एक्सिस बैंक ने डिजिटल सुरक्षा बढ़ाने के लिए उद्योग में पहली बार ‘इन-ऐप मोबाइल ओटीपी’ की सुविधा शुरू की

ग्राहकों को साइबर खतरों और धोखाधड़ी के जोखिम से बचाने के लिए उठाया महत्वपूर्ण कदम

नागपुर : देश में निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने अपने मोबाइल ऐप ‘ओपन’ पर एक अभिनव सुविधा ‘इन-ऐप मोबाइल ओटीपी’ पेश की है। उद्योग में पहली बार शुरू की गई इस सुविधा का उद्देश्य ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) से जुड़ी धोखाधड़ी और घोटालों से ग्राहकों की सुरक्षा करना और प्रमाणीकरण सुरक्षा को मजबूत करना है। यह सुविधा एसएमएस के ज़रिए ओटीपी भेजने की बजाय ऐप के भीतर ही टाइम-बेस्ड वन-टाइम पासवर्ड (टीओटीपी) जनरेट करती है, जिससे टेलीकॉम नेटवर्क पर निर्भरता समाप्त हो जाती है। इससे प्रमाणीकरण तेज़, सुरक्षित और धोखाधड़ी के जोखिम को काफी हद तक कम करता है। यह मोबाइल ओटीपी सुविधा बैंक की समग्र धोखाधड़ी सुरक्षा योजना का हिस्सा है, जिसके तहत बैंक देश का सबसे सुरक्षित बैंक बनने के लिए कई नए कदम उठा रहा है।

एक्सिस बैंक
एक्सिस बैंक

डिजिटल बैंकिंग में साइबर खतरों के बढ़ते मामलों, खासकर सिम स्वैप और फिशिंग अटैक को ध्यान में रखते हुए, इन-ऐप मोबाइल ओटीपी एक डिवाइस-बाउंड और समय-संवेदनशील विकल्प प्रदान करता है, जो धोखाधड़ी की आशंका को कम करता है। ग्राहक इसका उपयोग इंटरनेट बैंकिंग में लॉग इन करने और लेनदेन के प्रमाणीकरण के लिए भी कर सकते हैं। यह सेवा ग्लोबल स्तर पर उपलब्ध है और इंटरनेट के माध्यम से काम करती है, जिससे विदेश यात्रा के दौरान भी प्रमाणीकरण में कोई बाधा नहीं आती, खासकर समुद्री नाविकों, बार-बार अंतर्राष्ट्रीय यात्रा करने वालों और एनआरआई ग्राहकों के लिए यह अत्यंत उपयोगी है। इसके अलावा, ग्राहक को लॉगिन और लेनदेन के प्रयासों की रीयल-टाइम सूचनाएं मिलती हैं, जिससे खातों पर बेहतर नियंत्रण और पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।

समीर शेट्टी, प्रेसिडेंट एवं हेड- डिजिटल बिजनेस एंड ट्रांसफॉर्मेशन, एक्सिस बैंक, ने कहा, “एक्सिस बैंक में हम धोखाधड़ी की घटनाओं को कम करने और ग्राहक सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं। हमारे मोबाइल ऐप, ‘ओपन’ पर इन-ऐप मोबाइल ओटीपी की शुरुआत हमारे ग्राहकों के लिए सुरक्षित और बेहतर डिजिटल बैंकिंग अनुभव सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम साइबर फ्रॉड से सुरक्षा के लिए कई स्तर की सुरक्षा प्रणाली तैयार कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, मोबाइल ओटीपी टेलीकॉम नेटवर्क पर निर्भरता को समाप्त करता है और ग्राहकों को एक सहज, भरोसेमंद और बिना किसी रुकावट के प्रमाणीकरण अनुभव प्रदान करता है।”

इस लॉन्च के साथ, एक्सिस बैंक ने डिजिटल बैंकिंग में अपनी अग्रणी भूमिका को और भी मजबूत किया है, और ग्राहकों को सुरक्षित, लचीला और भरोसेमंद बैंकिंग अनुभव देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »