NEW English Version

पार्क में खराब़ निर्माण देखकर नगर आयुक्त का चढ़ा पारा

जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं द्वारा निर्माण व सफाई व्यवस्था से सम्बन्धित शिकायतों का संज्ञान लेते हुये नगर आयुक्त विनोद कुमार ने मुख्य अभियंता सुरेश चंद के साथ जनसुनवाई के पश्चात् वार्ड-43 में सफाई व निर्माण कार्यो का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम द्वारा 200 टन क्षमता वाली पोकलेण्ड मशीन से पंचनगरी पोखर की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर होता मिला लेकिन नगर आयुक्त के पहुॅचने के बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश कुमार के पहुॅचने पर नगर आयुक्त ने विलम्भ की वजह पूछी नगर आयुक्त ने पंचनगरी वार्ड-43 की गलियों में पैदल चलकर नालियों में गदंगी और सफाई नहीं होने पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी और एसएफआई बिशन सिंह पर नाराज़गी जतायी। नगर आयुक्त ने दो टूक शब्दो में नगर स्वास्थ्य अधिकारी और एसएफआई बिशन सिंह को अगले 24 घंटे में इस क्षेत्र की सभी नालियों की सफाई कराने, नाला सफाई में बाधक स्लैब को तुड़वाने के साथ साथ अतिरिक्त पोकलेण्ड मशीन मंगवाकर पोखर की सफाई को तेज़ी से पूरा करने के लिये कहा। 

पंचनगरी पार्क में लगभग 7 लाख 37 हज़ार की लागत से नगर निगम द्वारा कराये जा रहें पार्क सौन्दर्यकरण निर्माण कार्य में खराब टाइल्स फिटिंग की फिनिशिंग न होने पर नगर आयुक्त ने सम्बन्धित जे0ई0गिरीश कुमार सागर की लापरवाही मानते हुये तत्काल प्रतिकूल प्रवृष्ठि देने के निर्देश दिये। मौके पर पार्क में नगर आयुक्त को सम्बन्धित ठेकेदार अवधेश कुमार द्वारा मात्र 4 लेबर से टाइल्स आदि फिटिंग कार्य होता मिला मौके पर टाइल्स फिटिंग में गैप देखकर नगर आयुक्त ने जेई गिरीश कुमार सागर व ठेकेदार से पूछा “क्या अपने घर में भी इसी तरह टाइल्स लगवाते हो, सरकारी काम में घोर लापरवाही बरत रहें है उन्होनें सम्बन्धित ठेकेदार को अगले तीन दिन में सभी निर्माण कार्य को मानक व गुणवत्ता के अनुसार पूर्ण करने के लिये कहा और यह भी कहा अगर निर्माण कार्य मानक अनुसार नहीं पाया जाता है तो उक्त कार्य श्रमदान की कैटेगरी में माना जायेगा और कोई भुगतान नहीं किया जायेगा।

संभव संतुष्टि एवं समृद्धि के तहत जनसुनवाई में वीरेंद्र कुमार ने लाइट लगवाने के संबंध में शुभम चौधरी ने लाइट ठीक करने के संबंध में तैयब ने सड़क बनवाने के संबंध में संजय कुमार ने लाइट ठीक कराने के संबंध में चंद्रवती ने नाली की सफाई करने के संबंध में कश्मीरी ने सड़क निर्माण के संबंध में किशोर नगर निवासीगणों ने पार्क की सफाई करने के संबंध मे समस्या बतायी

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कहा कि सफाई और निर्माण कार्य मूलभूत सुविधाओं में से एक है जनसुनवाई में भी इन दोनो व्ययवस्थाओं के सम्बन्ध में अधिकांश नागरिकों द्वारा समस्याए बतायी जा रही है इसके क्रम में आज वार्ड-43 में साफ सफाई और निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया गया। इन दोनों व्यवस्थाओें पर लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

ये रहे मौजूद

मुख्य अभियंता सुरेश चंद, स्टेनो देश दीपक मीडिया सहायक अहसान रब साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »