NEW English Version

भारत में जेबीएल की ट्यून सीरीज़ 2 लॉन्च; पर्सनल ऑडियो का नया अनुभव

जेबीएल ने भारत में अपनी नई और बेमिसाल ट्यून सीरीज़ 2 लॉन्च कर दी है, जो हर दिन सुने जाने वाले ऑडियो अनुभव में नई रिदम जोड़ने के लिए तैयार है। इस सीरीज़ को तीन खास मॉडल्स: बड्स 2, बीम 2 और फ्लेक्स 2 में पेश किया गया है, जिन्हें अलग-अलग लाइफस्टाइल और सुनने की पसंद के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है। ट्यून सीरीज़ 2 में पहली बार ऐसे फीचर्स शामिल किए गए हैं, जो ऑडियो क्वालिटी को एक नए स्तर पर ले जाते हैं। यानि एडाप्टिव नॉइस कैंसलिंग, पॉवरफुल ड्राइवर्स और स्थानिक साउंड जैसी टेक्नोलॉजी के साथ यह चलते-फिरते सुनने के बेहतरीन अनुभव प्रदान करती है। मल्टी-पॉइंट कनेक्शन और गूगल फास्ट पेयर की मदद से यूज़र्स आसानी से डिवाइसेस के बीच स्विच कर सकते हैं और एंड्रॉइड डिवाइसेस से तुरंत जुड़ सकते हैं, जिससे हमेशा एक सहज और बेहतरीन कनेक्टिविटी बनी रहती है।

जेबीएल की नई ट्यून सीरीज़ 2 पर्सनल ऑडियो को एक नया आयाम दे रही है, जिसमें तीन शानदार डिज़ाइन्स पेश की गई हैं। ट्यून बड्स 2 का एर्गोनॉमिक बड-स्टाइल डिज़ाइन, ट्यून बीम 2 का स्लीक क्लोज़्ड-टाइप स्टिक डिज़ाइन और ट्यून फ्लेक्स 2 का ओपन-टाइप स्टिक डिज़ाइन बड़े 12 मिमी ड्राइवर्स के साथ आता है, जो सुनने के सबसे बेहतरीन अनुभव चाहने वाले यूज़र्स के लिए उत्तम है। इस सीरीज़ में दमदार बैटरी बैकअप मिलता है, जो कुल 48 घंटे तक बिना किसी रुकावट के म्यूजिक का आनंद देता है। चाहे त्यौहारों की मस्ती हो या फिर रोज़मर्रा की ज़िंदगी, यह हर पल के लिए उत्तम साथी हैं। साथ ही, आईपी54 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस के चलते ये ईयरबड्स हर रोमांच और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए टिकाऊ बने रहते हैं।
इस सीरीज़ के हर मॉडल में उन्नत फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें ब्लूटूथ 5.3 के साथ एलई ऑडियो और छह माइक्रोफोन्स शामिल हैं, जो किसी भी माहौल में स्पष्ट कॉलिंग सुनिश्चित करते हैं। वहीं, टॉकथ्रू फीचर से आपको बिना ईयरबड्स निकाले बातचीत करने की शानदार सुविधा मिलती है।

ट्यून सीरीज़ 2 यूज़र के अनुभव को और भी अधिक बेहतर बनाती है, जिसमें इंट्यूटिव वॉइस प्रॉम्प्ट्स और वॉइसअवेयर टेक्नोलॉजी दी गई है, जो यूज़र्स को उनके आसपास के माहौल से जुड़े रहने में मदद करती है। जेबीएल ने वैयक्तिकरण को एक नए स्तर पर ले जाते हुए पर्सोनी-फाई 3.0 पेश किया है, जिससे यूज़र्स सुनने के अपने अनुभव को अपनी पसंद के अनुसार अनुकूलित कर सकते हैं। इसमें ट्यूनिंग, जेस्चर कंट्रोल और ऑडियो एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स शामिल हैं, जिनका उपयोग जेबीएल हेडफोन्स ऐप के जरिए आसानी से किया जा सकता है।

विक्रम खेर, वाइस प्रेसिडेंट- लाइफस्टाइल, हारमन इंडिया, ने कहा, “जेबीएल में हमारा मानना है कि बेहतरीन साउंड हर खास पल का हिस्सा होना चाहिए। भारत में जेबीएल ट्यून सीरीज़ के विस्तार के साथ, हम यूज़र्स को सुनने के सबसे बेहतरीन अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसमें एडाप्टिव नॉइस कैंसलिंग और वॉइसअवेयर जैसी टेक्नोलॉजी शामिल हैं। इससे यूज़र्स अपने म्यूजिक को साउंड की बेहतर गुणवत्ता और पूरे दिन आराम के साथ व्यक्तिगत रूप दे सकते हैं। हम यही चाहते हैं कि म्यूजिक के प्रति विशेष रुझान रखने वाले लोग अपने पसंदीदा साउंड से पहले से कहीं अधिक गहराई से जुड़े रहें।”

उपलब्धता और कीमत

ये प्रोडक्ट्स ऑनलाइन, www.JBL.com और देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर 17 अप्रैल, 2025 से उपलब्ध होंगे। आप नज़दीकी स्टोर्स पर जाकर स्पेशल लॉन्च ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

जेबीएल ट्यून बड्स 2, बीम 2 और फ्लेक्स 2 की कीमत क्रमशः 9,499 रुपए, 11,999 रुपए और 10,499 रुपए होगी। ये टीडब्ल्यूएस काले, नीले और सफेद रंगों में उपलब्ध होंगे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »