पिछले एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि ऋद्धि अंगद के लिए अपने उठते जज़्बातों से जूझ रही थी। वहीं दूसरी ओर, दीपा ने अंशुमान से मिलने की इच्छा जताई, लेकिन अंगद ने उसे सावधानी बरतने की सलाह दी। हालात तब बदल गए जब कुछ गुंडों ने ऋद्धि और दीपा पर हमला कर दिया—जिससे उनकी जान अंशुमान ने बचाई। यह दृश्य हर किसी के दिल को छू गया।\

आज के एपिसोड “नवा मोड़” में कहानी एक और नए मोड़ की ओर मुड़ रही है, जहां रिश्ते और फैसले दोनों की परीक्षा होगी। जब ऋद्धि को पता चलता है कि अंगद दीपा और अंशुमान के बीच तलाक करवाना चाहता है, तो दोनों के बीच तीखी बहस हो जाती है। ऋद्धि, जो अब तक अपने ही भावनात्मक संघर्ष से जूझ रही है, अंगद को दूसरे के रिश्ते में दखल देने के लिए कड़ी फटकार लगाती है।
क्या अंगद वाकई दीपा की भलाई सोच रहा है — या फिर इस फैसले के पीछे कोई और राज़ छुपा है?