NEW English Version

नगर निगम सीमा के बाहर तक हो रहें बड़े नाले साफ

अलीगढ़ में जल निकासी के प्रमुख स्त्रोत अलीगढ़ ड्रेन और जाफरी ड्रेन की इस बार सफाई का कार्य बड़ी पोकलेन मशीनों से नगरीय सीमा के बाहर लगभग 5-7 किलोमीटर तक कराया जा रहा है पिछले दिनों दोनो ड्रेन का निरीक्षण करने के बाद नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने भी माना शहर के जल भराव को कम करने के लिये इन दोनो ड्रेन को मात्र नगर निगम सीमा तक ही साफ कराने से जल भराव की समस्या का समाधान नहीं होगा इसके लिये दोनों ड्रेन को नगरीय सीमा से लगभग 5 से 7 किलोमीटर आगे तक साफ कराने की जरूरत है ताकि बारिश में शहर का पानी बिना किसी रोक टोक के इन दोनों ड्रेन की मदद से शहर सीमा से बाहर जा सके। नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम के निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग व ठेकेदार रेडीकॉन कास्ट्रक्शन की मदद से अलीगढ़ ड्रेन व जाफरी ड्रेन को लगभग 5 से 7 किलोमीटर नगर निगम सीमा से बाहर तक साफ कराये जाने का कार्य भी युद्धस्तर पर हो रहा है।

वही शहर के अंदर छोटे बड़े नाले-नालियों में बारिश के समय रोकटोक आने के कारण जल निकासी के बाधित होने को देखते हुये नगर आयुक्त ने सभी अवर अभियन्ता और एसएफआई की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुये जल भराव के पराम्पगत पाइंटों पर अभी से सभी पुलियों, कलवट, चौक पांइट, जॉली आदि की सूची तैयार कर सफाई कराये जाने के निर्देश दिये है। 

नाला सफाई की समीक्षा करते हुये नगर आयुक्त ने साफ कहा बारिश में जल भराव के समय कम से कम करना सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिये अभी से अपने अपने क्षेत्रों में जल निकासी के लिये आवश्यक कदम उठाये अगर जल निकासी बाधित होने की वजह पुलिया, जॉली अथवा रोकटोक पायी गयी तो सम्बन्धित के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की जायेगी।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा इस बार नई रणनीति के तहत अलीगढ़ ड्रेन व जॉफरी ड्रेन सहित अन्य नालों की सफाई का कार्य कराया जा रहा है आने वाले मानसून में यदि यह रणनीति कारगार साबित होती है तो भविष्य में सभी नालों को इसी तरह साफ कराया जायेगा उन्होंने कहा इस बार बारिश में नगर निगम का प्रयास जल भराव के समय को कम से कम करने रहेगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »