NEW English Version

मुंबई मेट्रो स्टेशन पर सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स का अपनी तरह का पहला शोरूम शुरू

मुंबई: 85 वर्षों की विरासत वाले भारत के प्रमुख ज्वेलरी रिटेलर सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने पूर्वी भारत में सर्वाधिक 177 से अधिक शोरूम्स के साथ अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की है। अब कंपनी ने ट्रांजिट ज्वेलरी रिटेल में कदम बढ़ाते हुए मुंबई के अंधेरी मेट्रो स्टेशन पर एक अनोखे फॉर्मेट में एवरलाइट ब्रांड के तहत नया शोरूम शुरू किया है, जो रोज़मर्रा में पहनने लायक डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी पेश करता है।

मुंबई के अंधेरी मेट्रो स्टेशन पर स्थित यह नया एवरलाइट शोरूम 200 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। इसकी आधुनिक और कॉम्पैक्ट डिज़ाइन ग्राहकों को एक नया, आसान और इंटरैक्टिव शॉपिंग अनुभव प्रदान करती है।

इस अवसर पर बोलते हुए, सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, श्री सुवंकर सेन ने कहा, “हम अंधेरी मेट्रो स्टेशन पर अपने पहले एवरलाइट शोरूम के शुभारंभ को लेकर बेहद उत्साहित हैं, जहाँ ग्राहक चलते-फिरते भी हमारे मॉडर्न डिज़ाइन्स को देख और खरीद सकते हैं। जगह थोड़ी है, इसलिए हमने इसका इंटीरियर सिंपल, साफ-सुथरा और एलिगेंट रखा है। हमने कोशिश की है कि खरीदारी का अनुभव तेज और आसान हो, ताकि व्यस्त लोग भी जल्दी से अंदर आकर ज्वेलरी देख सकें और जल्द फैसला ले सकें।”

अंधेरी मेट्रो स्टेशन पर एवरलाइट शोरूम के शुभारंभ पर सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स की डायरेक्टर एवं मार्केटिंग और डिज़ाइन की हेड, जोइता सेन ने कहा, “मुंबई हमारे लिए प्रमुख स्थान है और हम इस अनूठे अनुभव को मुंबई की मेट्रो लाइफ के केंद्र में लाकर बेहद खुश हैं। मुंबई शहर में यह हमारा 5वाँ स्टोर है और इसके माध्यम से हमारा उद्देश्य शहर के ग्राहकों और दैनिक यात्रियों को आधुनिक, हल्की और हर अवसर के लिए उपयुक्त शानदार ज्वेलरी की बेहतर पहुँच की सुविधा देना है।”

इस खास अवसर को और भी यादगार बनाने के लिए एवरलाइट बाय सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स शुभारंभ के रूप में अपने ग्राहकों के लिए कई शानदार ऑफर्स भी पेश कर रहा है:

  • गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्जेस पर 500 रुपए प्रति ग्राम तक की छूट
  • हीरे और रत्नों की कीमत पर 10% तक की छूट
  • डायमंड नेकवियर ज्वेलरी पर 1 रुपए का मेकिंग चार्ज, पुरानी गोल्ड ज्वेलरी के एक्सचेंज पर 0% कटौती और मेकिंग चार्ज पर 10% तक की छूट

मुंबई के अंधेरी मेट्रो स्टेशन पर शुरू किया गया यह नया स्टोर न सिर्फ यात्रियों को सुविधा देगा, बल्कि स्टाइल और गुणवत्ता के मामले में भी एक नया अनुभव प्रदान करेगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »