NEW English Version

छर्रा अड्डा ओवर ब्रिज से नौरंगाबाद तक चला अतिक्रमण अभियान

नगरीय क्षेत्र की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर निगम स्तर से प्रभावी कार्रवाई प्रतिदिन सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश उपनगर आयुक्त/प्रभारी प्रवर्तन दल अमित कुमार को दिए है। उप नगर आयुक्त ने नगर आयुक्त के आदेशों को ज़मीनी रूप देने के लिए नगर निगम प्रवर्तन दल को प्रतिदिन मुख्य मार्गो से अतिक्रमण हटाने के साथ प्रतिबंधित प्लास्टिक और गंदगी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने का रोस्टर जारी किया है। 

शुक्रवार को नगर निगम अलीगढ़ द्वारा उप नगर आयुक्त अमित कुमार के नेतृत्व में छर्रा अड्डा ओवर ब्रिज से नौरंगाबाद तक सड़क फुटपाथ नाले के ऊपर से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान नगर निगम ने सड़क पर गंदगी अतिक्रमण व पॉलीथिन इस्तेमाल करने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई करते हुए ₹12500 वसूल किए। 

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा मुख्य मार्गो को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अलीगढ़ नगर निगम द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है सभी अतिक्रमण कर्ताओं से अपील की जाती है स्वयं अतिक्रमण हटा ले अन्यथा नगर निगम सामान ज़ब्त करने के साथ-साथ दोबारा अतिक्रमण करने पर वैधानिक कार्रवाई करेगा। 

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »