NEW English Version

पुस्तक विमोचन सह साहित्य एवं समाज सेवी गोष्ठी

पुस्तक: हरि गुणगान (भजन संग्रह)
लेखिका: भावना अरोड़ा ‘मिलन’

मुख्य समीक्षक:
डॉ. श्री अशोक मधुप (सुप्रसिद्ध गीतकार एवं ग़ज़लकार)

उन्होंने पुस्तक की विवेचना करते हुए कहा: भजन-संग्रह की शब्दावली पूर्णत: मौलिक, प्राकृतिक है। इन्हें कहीं से भी छेड़छाड़ करके नहीं लिया गया है, यह ईश के प्रति कवयित्री के भाव हैं। काव्य कृति का भाव पक्ष, कला पक्ष एवं भाषा अत्यंत उत्कृष्ट एवं सराहनीय है।

उदाहरण स्वरूप पुस्तक ‘हरि गुणगान’ से ली गईं कुछ भक्ति पंक्तियाँ:

  • ‘अवध में राम पधारे’
  • ‘ओम नाम में समाया ये व्योम है, हर तरफ गूंज रही ध्वनि ओम है..’
  • ‘राम नाम की माला जिसने फेरी जीवन तार लिया’

ये सभी पंक्तियाँ सनातन धर्म में प्रभु के विविध रूपों की महिमा का गुणगान करती हैं।

पुस्तक विमोचन समारोह

भव्य विमोचन किया गया निम्न विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों द्वारा:

  • आदरणीय अशोक मधुप जी (मुख्य अतिथि)
  • वरिष्ठ समाजसेवी मीरा जी
  • रेणु बाला जी (पेट्रोलियम मंत्रालय से सेवानिवृत्त अधिकारी)
  • रचना शाही जी (संस्थापिका, अद्रीका NGO)
  • करुणा त्यागी जी (अधिवक्ता)

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ

  • डॉ. अशोक मधुप जी ने अपने गीतों, ग़ज़लों एवं श्रृंगार रस की काव्य रचनाओं के साथ भारत-पाकिस्तान की स्थिति पर आधारित अद्भुत प्रस्तुति दी, जिसने सभी का मन मोह लिया।
  • रचना शाही जी, करुणा त्यागी जी एवं कविता सिंह जी ने ‘मिलन’ जी की काव्य कृति हरि गुणगान से कुछ चुनिंदा एवं पसंदीदा भजनों का सुंदर गायन किया।
  • डॉ. अनिता त्रिपाठी जी की कविता ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में संबंधों की परिभाषा को समझाते हुए सभी को सोचने पर मजबूर किया।

उपस्थिति और योगदान

विविध समाजसेवी संस्थाओं की कार्यकारिणी महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही:

  • कंचन सिंह जी
  • कृति यादव जी
  • डॉ. अनिता पंडित जी
  • कविता सिंह जी
  • रेणु बाला शर्मा जी

इनके उत्कृष्ट वक्तव्यों एवं सकारात्मक सोच ने समाज की दिशा और दशा को सशक्त बनाने हेतु प्रेरणा दी।

कवयित्री संध्या श्रीवास्तव जी एवं विकास श्रीवास्तव जी ने भी सुंदर रचनाओं का पाठ किया।

विशेष सम्मान एवं आयोजन विवरण

  • किशना ज्वेलर्स के सौजन्य से इस कार्यक्रम को शिखर स्वरूप प्राप्त हुआ।
  • विशिष्ट अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया।
  • सभी अतिथियों को भी पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

आयोजन सफलता का श्रेय

इस भव्य पारिवारिक आयोजन की सफलता का श्रेय आदरणीया कविता सिंह जी (लेखिका एवं समाज सेविका) को जाता है।

स्थान: नोएडा सेक्टर 18
सौजन्य: किशना ज्वेलर्स
आयोजक: कविता सिंह (लेखिका एवं समाज सेविका)

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

One thought on “पुस्तक विमोचन सह साहित्य एवं समाज सेवी गोष्ठी

  1. वाह वाह बहुत सुन्दर और बेहतरी रिपोर्टिंग। बहुत ही सफल, शानदार, ख़ूबसूरत एवं भव्य आयोजन। आदरणीया भावना जी एवं कविता जी को कार्यक्रम की अदा सफलता के लिए बहुत बहुत हार्दिक बधाई। सभी सहभागी मित्रों को भी शानदार प्रस्तुतियों के लिए बहुत बहुत हार्दिक बधाई।
    साभार!
    डॉ. अशोक मधुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »