NEW English Version

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंत्रालय के विशेष वृक्षारोपण अभियान – ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का नेतृत्व किया

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के उपलक्ष्य में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय (एमओएमए) ने आज केंद्रीय वक्फ भवन, साकेत, नई दिल्ली में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम के तहत एक विशेष वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य और संसदीय कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने किया। इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव डॉ. चंद्र शेखर कुमार तथा मंत्रालय और केंद्रीय वक्फ परिषद के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। भावनात्मक श्रद्धांजलि के साथ ही साथ पर्यावरणीय जिम्मेदारी के मिश्रण वाली इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को अपनी माताओं के सम्मान में एक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

श्री किरेन रिजिजू ने मीडिया को संबोधित करते हुए पारिस्थितिकीय संरक्षण की दिशा में विश्‍व में भारत की नेतृत्वकारी भूमिका को रेखांकित किया।

श्री रिजिजू ने कहा कि भारत वृक्षारोपण अभियान आदि के माध्यम से हरित आवरण बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि हम केवल पर्यावरण के संरक्षण के लिए ही प्रतिबद्ध नहीं हैं, बल्कि हम पारिस्थितिकीय संतुलन की पुनः प्राप्ति और बहाली के लिए भी सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने केंद्रीय वक्फ परिषद (सीडब्ल्यूसी) जैसी अल्पसंख्यक संस्थाओं को सशक्त बनाने और पारदर्शी शासन सुनिश्चित करने के लिए सरकार की ओर से निरंतर किए जा रहे प्रयासों को भी रेखांकित किया। हाल की विधायी प्रगति का उल्लेख करते हुए, उन्होंने वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन के लिए कानूनी और प्रशासनिक ढांचे को मजबूती प्रदान करने वाले वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य केंद्रीय वक्फ परिषद को समुदाय की सेवा में अधिक मजबूत और उत्तरदायी बनाना है।”

बातचीत के दौरान, श्री रिजिजू ने ‘उम्मीद’ केंद्रीय पोर्टल के आगामी लॉन्च की घोषणा की, जो 6 जून, 2025 को लाइव होने वाला है। यह पोर्टल वक्फ संपत्तियों के डिजिटलीकरण और पंजीकरण की सुविधा प्रदान करते हुए पारदर्शिता, शासन और उपयोग को संवर्धित करेगा।

उन्होंने आग्रह किया, “राज्य सरकारों और वक्फ बोर्डों को सक्रिय रूप से डेटा अपलोड और प्रबंधित करना चाहिए ताकि 9 लाख से अधिक वक्फ संपत्तियों का खासकर महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए सार्थक उपयोग सुनिश्चित किया जा सके ।”

श्री रिजिजू ने हाल ही में बेंगलुरु में हुई दुखद घटना के पीड़ितों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की।

पौधारोपण अभियान में मंत्रालय के सभी स्तरों की ओर से सक्रिय भागीदारी देखी गई। इस पहल की भावनात्मक और प्रतीकात्मक गहराई का समर्थन करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाए। यह अभियान केवल औपचारिक संकेत भर नहीं, बल्कि टिकाऊ प्रथाओं को बढ़ावा देने और प्रकृति के साथ समाज के बंधन को प्रगाढ़ बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम था।

मंत्रालय द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस मनाना पर्यावरण संरक्षण, समावेशिता और उत्तरदायी शासन के प्रति अपनी व्यापक प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »