NEW English Version

जल भराव के निचले इलाकों में पहुँचे नगर आयुक्त

भारी बारिश होने पर गोंडा रोड निवारी रोड वार्ड 35 में महफूज़ नगर के पोखर के आस पास क्षेत्र में जल भराव व घरों के डूब जाने की पिछली घटनाओं का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने वार्ड 35 के पार्षद विनीत कुमार के साथ महफूज नगर गोश्त वाली गली स्थित पोखर के आस पास के क्षेत्र का दौरा किया। 

महफूज़ नगर निचला क्षेत्र होने के कारण थोड़ी सी बारिश में यहां जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है पिछले साल बारिश में इस क्षेत्र में जल भराव की समस्या विकराल रूप से उत्पन्न हुई थी जिसका संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त ने जलकल व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ड का दौरा किया। मौके पर स्थानीय पार्षद और पब्लिक से जल निकासी की अस्थाई व्यवस्था के लिए जानकारी ली। नगर आयुक्त ने तत्काल महसूस नगर में बने 50 बीघा पोखर से बाहर नाले तक पाइप डालने व नया पंप सेट स्थापित कराए जाने के निर्देश दिए। मौके पर नगर आयुक्त ने इस क्षेत्र में जल निकासी के स्थाई समाधान के लिए आवश्यक नाला निर्माण का तत्काल प्रस्ताव तैयार कराए जाने के भी निर्देश दिए।

नगला मसानी हजीरा रोड पर होने वाली जल भराव की समस्या का भी नगर आयुक्त ने भौतिक सत्यापन किया।

नगर आयुक्त ने पार्षद वार्ड 19 विनोद माहौर के साथ दोना सैयद मोड़ से नगला मसानी तक निरीक्षण किया। इस क्षेत्र में जल निकासी को प्रभावी बनाने के लिए तत्काल मुख्य अभियंता को नाला, सड़क खरंजा निर्माण की कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया महफ़ूज़ नगर निचला क्षेत्र है इस बार भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लो लाइन एरिया में जल निकासी की व्यवस्था को प्रभावी बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है इसी को दृष्टिगत रखते यहां निरीक्षण किया गया है अस्थाई रूप से जल निकासी के लिए पाइप डालकर पोखर के पानी को बहार नाले में डालने व नया पंप सेट स्थापित कराये जाने के निर्देश अधीनस्थों को दिए गए है।

निरीक्षण में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मुकेश कुमार सहायक अभियंता पुष्पेंद्र सिंह मीडिया सहायक एहसान रब स्टेनो देश दीपक मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »