NEW English Version

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर आयुक्त ने किया पौधरोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम सेवा भवन में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव पशु कल्याण अधिकारी डॉक्टर राजेश वर्मा के साथ संयुक्त रूप से पीपल का पौधा लगाया।

इस दौरान उन्होंने नगर निगम अधिकारी कर्मचारियों को पर्यावरण बचाने के प्रति शपथ दिलाई। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है और हमें इसके लिए निरंतर प्रयास करने होंगे। वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से हम पर्यावरण को बचाने में अपना योगदान दे सकते हैं।

नगर आयुक्त ने सभी से आग्रह किया कि वे पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएं और वृक्षारोपण को बढ़ावा दें। इस अवसर पर नगर निगम अधिकारी कर्मचारियों ने पर्यावरण बचाने के प्रति शपथ ली और वृक्षारोपण में भाग लिया।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »