NEW English Version

फाइलों और न्यायालयों से परे सेवा: विधि कार्य विभाग ने विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान किया

विधि और न्याय मंत्रालय के विधि कार्य विभाग ने एक सार्थक पहल के तहत, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से विश्व रक्तदाता दिवस 2025 पर आज नई दिल्ली के शास्त्री भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया।

विधि सचिव डॉ. अंजू राठी राणा की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित शिविर में उन्होंने करुणा और सामुदायिक कल्याण के स्थायी प्रयासों के तौर पर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। रक्त दान शिविर में महिला अधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों सहित विभाग के अन्‍य अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर जीवन रक्षक कार्य में अपना योगदान दिया।

यह पहल इस वर्ष की वैश्विक थीम: “रक्त दान कर, जीवन के प्रति आशा जगाएं: साथ मिलकर जीवन बचाएं” के अनुरूप थी। इसने जरूरतमंदों के लिए सुरक्षित और पर्याप्त रक्त आपूर्ति सुनिश्चित करने में नियमित, स्वैच्छिक और बगैर भुगतान के रक्तदान की महत्वपूर्ण भूमिका रेखांकित की।

पूरे विश्व में 14 जून को मनाया जाने वाला विश्व रक्तदाता दिवस स्वैच्छिक रक्तदाताओं के अमूल्य योगदान को सम्मानित करता है, जिनके निस्वार्थ कार्य अनगिनत लोगों की जान बचाते हैं और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों को सुदृढ़ बनाते हैं।

इस पहल से, विधि कार्य विभाग ने नागरिक जिम्मेदारी, लोक कल्याण और मानवीय सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शायी। विभाग ने न केवल रक्तदान किया – बल्कि सार्वजनिक सेवा के अपने संकल्प को जीवन दिया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »