NEW English Version

भारत सरकार केंद्रीय पेंशनभोगियों की शिकायतों के प्रभावी समाधान के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण को प्रतिबद्ध है

केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने पिछले 11 वर्षों में कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के परिवर्तनकारी सफर पर प्रकाश डालते हुए 18 जून, 2025 को पारिवारिक पेंशनभोगियों और अति वरिष्ठ पेंशनभोगियों की शिकायतों के समाधान के लिए विशेष अभियान 2.0 के लिए दिशानिर्देश जारी किए। अपने संबोधन में डॉ. जितेंद्र सिंह ने विभाग की पहल की सराहना की और शिकायतों के समय पर और गुणवत्तापूर्ण समाधान के महत्व पर जोर दिया।

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) केंद्र सरकार के पारिवारिक पेंशनभोगियों और अति वरिष्ठ पेंशनभोगियों की शिकायतों के समय पर और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए 1-31 जुलाई, 2025 की अवधि के दौरान एक महीने का विशेष अभियान 2.0 आयोजित करेगा।

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग इस अभियान का समन्वय करेगा। अभियान के तहत कुल 2210 पेंशन शिकायतों को उठाया गया है और समाधान के लिए उन्हें 51 मंत्रालयों/विभागों/संगठनों के साथ साझा किया गया है। उनसे पीआईबी बयानों और ट्वीट के माध्यम से सफलता की कहानियों/सर्वोत्तम प्रथाओं को व्यापक रूप से प्रसारित करने का भी अनुरोध किया गया है।

गौरतलब है कि इस संदर्भं में 11 जून, 2025 को सचिव (पेंशन) की अध्यक्षता में पेंशनभोगियों की शिकायतों को संभालने वाले नोडल अधिकारियों के साथ एक तैयारी बैठक भी आयोजित की गई।

डीओपीपीडब्ल्यू दैनिक आधार पर शिकायतों की निगरानी कर रहा है। यह देखा गया है कि अभियान ने पहले ही गति पकड़ ली है जो इस तथ्य से स्पष्ट है कि अब तक पहचाने गए 25 प्रतिशत से अधिक मामलों का समाधान किया जा चुका है।

अभियान का हैशटैग #SpecialCampaignFamilyPension2.0 है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »