NEW English Version

उत्तर प्रदेश सरकार की ₹13875.54 लाख की सौगात से जल्द रोशन होगी शहर की चार प्रमुख सड़के

अलीगढ़ नगरीय क्षेत्र में विकास की रफ्तार को दिन दुगनी रात चौगुनी गति से देने के लिए प्रयासरत महापौर प्रशान्त सिंघल के नेतृत्व वाले इस बोर्ड के कार्यकाल की एक और बड़ी उपलब्धि जल्द ज़मीनी रूप लेने जा रही है। सीएम ग्रिड योजनांतर्गत लगभग ₹13875.54 लाख की लागत से अलीगढ़ के शहर की चार बड़ी सड़कों का चौड़ीकरण नाला निर्माण सड़क निर्माण होने जा रहा है नगर निगम द्वारा सीएम ग्रिड योजनांतर्गत फेज 2 के अंतर्गत चिन्हित 4 सड़को के निर्माण कार्य के ई टेण्डर आमंत्रित किये जा रहे है। इस बार पहली दफ़ा सीएम ग्रिड के अंतर्गत 04 सड़को के निर्माण कार्यों में पारदर्शिता गुणवत्ता और समय सीमा के अंतर्गत सड़कों के निर्माण कार्य को पूरा करने को दृष्टिगत  रखते हुए नगर आयुक्त के निर्देश पर चारों सड़कों का अलग-अलग टेंडर आमंत्रित किये गए है ताकि टेंडर में प्रतिस्पर्धा के आधार पर उच्च कोटि के वेंडर्स का चयन किया जा सके।

चयनित सड़को का विवरण

मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन)” (सी.एम. ग्रिड्स) के योजनान्तर्गत फेज 2 के तहत अलीगढ़ की 4 सड़कों का चयन शासन स्तर पर किया गया है जिसमे…

पैकेज 1 में लगभग रु7557.55 लाख की लागत से वार्ड 5,9,12,17,22,36,57,58 व 62 मे जीटी रोड छर्रा अड्डा पुल से एटा चुंगी चौराहे होते हुए बोनेर कट तक 5.200 मीटर लम्बी सड़क निर्माण कार्य जिसकी निर्माण कार्य पूर्ण करने की अवधि 12 महीने है।

फेज-2 पैकेज 2 अंतर्गत लगभग ₹2276.13 लाख की लागत से वार्ड नं 8 एवं 69 मे मेन रोड से श्री सत्य प्रकाश के आवास से फायर स्टेशन तक गेट के सामने तक 1.340 मीटर लम्बी सड़क का समेकित विकास एवं उन्नयन कार्य जिसकी निर्माण कार्य पूर्ण करने की अवधि 06 महीने है।

फेज-2 पैकेज 3 अंतर्गत लगभग ₹1986.58 लाख की लागत से रामघाट रोड स्थित एडीए ऑफिस से स्वर्ण जयंती नगर होते हुए क्वार्सी बाईपास तक 1.462 मीटर लम्बी सड़क का समेकित विकास एवं उन्नयन कार्य जिसकी निर्माण कार्य पूर्ण करने की अवधि 06 महीने है।

फेज-2 पैकेज 4 अंतर्गत ₹2055.28 लाख की लागत से कृषि फार्म चुंगी से केला नगर चौराहे होते हुए ख्वाजा गार्डन दोदपुर तक 1.830 मीटर लम्बी सड़क का समेकित विकास एवं उन्नयन कार्य जिसकी निर्माण कार्य पूर्ण करने की अवधि 06 महीने है।

नगर आयुक्त का बयान

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया माननीय मुख्यमंत्री जी की सर्वोच्च प्राथमिकता योजना सीएम ग्रिड में मानक, गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य और समय अंतर्गत निर्माण कार्य को पूरा करना पहली प्राथमिकता रखी गई है इसीलिए फेज-2 की इन 4 सड़कों के निर्माण कार्य को पूर्ण करने की अवधि को फेस 1 के सापेक्ष आधा किया गया है। इसके साथ-साथ चारों सड़को के निर्माण कार्य को उच्च कोटि के वेंडर्स/फर्म से कराया जाए इसको ध्यान में रखते हुए चारों सड़को के निर्माण कार्य के लिए पृथक पृथक ई टेंडर आमंत्रित किए गए हैं ताकि ई टेंडर प्रक्रिया की निष्पक्ष और पारदर्शिता पूर्ण प्रक्रिया से उच्च कोटि के निर्माण कार्य करने के लिए वेंडर्स/फर्म प्रतिभाग कर सके।

महापौर ने कहा

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नेतृत्व में अलीगढ़ नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य पूरी रफ्तार से हर गली मोहल्ले में हो रहे हैं। अलीगढ़ के वर्तमान बोर्ड के कार्यकाल को अलीगढ़ वासी स्वर्णिम काल के नाम से जानेंगे

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »