NEW English Version

मोहर्रम पर चाक चौबंद इन्तिज़ाम का नगर आयुक्त का वादा

6 जुलाई को ताजियों को सुपुर्देखाक करने के साथ-साथ नगरीय क्षेत्र में कर्बला, ताजियों, जुलूस के मार्गो पर नगर निगम व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराये जाने के लिये नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने जुलूस के परंपरागत रूट व कर्बला पर नगर निगम संबंधी व्यवस्थाओ की समीक्षा करते हुए अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव और मुख्य अभियंता सुरेश चंद को संयुक्त रूप से मोहर्रम के रूट और कर्बला का निरीक्षण करने के निर्देश दिये। 

नगर आयुक्त के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव और मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र ने जुलूस के रूट, ऊपर कोट कोतवाली, जामा मस्जिद रोड और कर्बला पहुंचकर नगर निगम संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए स्थानीय पार्षद मुशर्रफ हुसैन को पूर्ण रूप से आश्वास किया पिछले साल से और बेहतर इंतजाम करने का प्रयास किया जाएगा।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अपने कार्यालय में मोहर्रम की समीक्षा बैठक में अधीनस्थों को मोहर्रम पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखते हुये बेहतर इंतजाम जुलूस/ताजियों के लिये किये करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने बताया कि मोहर्रम पर परम्परागत जुलूस/ताजियों पर नगर निगम की व्यवस्थाओं को कराने के लिए 5 सेक्टर बनाये गए है। हर सेक्टर में 1 सेक्टर प्रभारी सहित 20 कलस्टर प्रभारी 450 सफाई कर्मचारियों की 20 टीमों का गठन किया गया है इसके साथ साथ मोहर्रम के परंपरागत जुलूस की व्यवस्थाओं के लिए 01 वरिष्ठ नोडल अधिकारी को लगाया गया है।

सेक्टर-01 थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत अमीन निशा, दोदपुर शमशाद मार्केट, एएमयू कैम्पस रोड, जमालपुर क्षेत्र में रखे जाने वाले ताजियों, जुलूस, अलम व मंजलिस के लिये नोडल अधिकारी बिजेंद्र पाल अधिशासी अभियंता व सहयोगी टीम कर अधीक्षक आर.के.कमल अवर अभियंता अमित कुमार राजस्व निरीक्षण करनपाल सिंह एसएफआई प्रदीप पॉल पथ प्रकाश से विजय कुमार को तैनात किया गया है।

सेक्टर-02 थाना क्वार्सी क्षेत्रान्तर्गत केलानगर, जीवनगढ़, जौहराबाग, मेडीकल रोड आदि क्षेत्र में नोडल अधिकारी आरपी सिंह कर निर्धारण अधिकारी व सहयोगी टीम जेडएसओ रामानंद त्यागी अवर अभियंता अमित कुमार राजस्व निरीक्षक करनपाल सिंह एसएफआई योगेन्द यादव व के.के. सिंह को तैनात किया गया है।

सेक्टर-03 थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ऊपरकोट, टनटनपाड़ा, बाबरी मण्डी, हाथीपुल, बनी इस्राइलन, इमामबाड़ा, चौक बुन्दू खॅा आदि क्षेत्र का नोडल अधिकारी वीर सिंह सहायक नगर आयुक्त व सहयोगी टीम कर अधीक्षक विशाल सिंह सहायक अभियन्ता जल पुष्पेंद्र सिंह अवर अभियंता विद्युत/यांत्रिक एसएफआई डॉ रामजीलाल राजस्व निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह सीवर प्रभारी वाशिष्ठ कुमार को तैनात किया गया है।

सेक्टर-04 थाना देहलीगेट व थाना रोरावर क्षेत्रान्तर्गत सराय मियॉ, देहलीगेट, चरखवालान, जंगलगढ़ी, शाहजमाल करबला क्षेत्र का नोडल अधिकारी अमित कुमार उप नगर आयुक्त व सहयोगी टीम सहायक अभियंता राजवीर सिंह एसएफआई बिशन सिंह प्रकाश सिंह राजस्व निरीक्षक मयंक चौधरी को तैनात किया गया है

सेक्टर-05 थाना थाना बन्नादेवी अन्तर्गत गूलर रोड, जेल रोड, देहलीगेट रोड क्षेत्र का नोडल अधिकारी कर अधीक्षक  बेचन प्रसाद व सहयोगी टीम अवर अभियन्ता जगवीर सिंह राजस्व निरिक्षक उपेंद्र सिंह एसएफआई विजय आर्सोल को तैनात किया गया है।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया परंपरागत मोहर्रम के जुलूस के मार्ग पर ताजियों को लाने ले जाने में बाधक होर्डिंग बैनर क्रॉस बैनर व अतिक्रमण को हटाने के लिए टीमो का गठन कर दिया गया है।

नगर आयुक्त ने बताया मोहर्रम पर व्यवस्थाओं को समय से कराए जाने के लिए अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को वरिष्ठ नोडल अधिकारी नामित किया गया है कर्बला में पूरे एहतराम के साथ सफाई का विशेष अभियान चलाये जाने व कर्बला में ताजियों को दफ़नाने के लिए गड्ढा खोदने के निर्देश नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दिए है हाई मास्क लाइट व चरखवालान से कर्बला तक स्ट्रीट लाइट ठीक कराये जाने के लिये प्रभारी अधिकारी पथ प्रकाश व कर्बला आने जाने वाले मार्गो पर पैचवर्क का जिम्मा मुख्य अभियन्ता व कर्बला ताजियों के स्थल व जुलूस के मार्गो पर परम्परागत रूप से पेयजल टैंकर लगाने की जिम्मेदारी महाप्रबंधक जल को दी गयी है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »