NEW English Version

खैर रोड पर गरजा महाबली

बारिश में जल निकासी को प्रभावी बनाने के लिए प्रयासरत नगर निगम ने खैर रोड पर पिछले काफी दिनों से हो रहे जल भराव को देखते हुए जल निकासी में बाधक रैंप, स्लैब आदि अतिक्रमण को ध्वस्त करने की जमकर कार्यवाई की। इन स्थाई अतिक्रमण की वजह से खैर रोड पर नाला सफाई और जल निकासी बाधित हो रही थी स्थानीय लोगों ने विरोध किया परंतु नगर निगम की टीम के आगे एक न चली।

बुधवार सुबह 10:00 बजे सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह के नेतृत्व में नगर निगम प्रवर्तन टीम द्वारा खैर रोड पर दोनों साइडों पर अवैध अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलाया गया। अतिक्रमण करने वालों को नगर निगम ने चेतावनी दी की दोबारा अतिक्रमण करने पर नगर निगम द्वारा कानूनी कार्रवाई करेगा।

नगर आयुक्त ने बताया अतिक्रमण हटाने के पश्चात वीडियोग्राफी कराई गई है जो लोग दोबारा जल निकासी और नाला सफाई में बाधा डालने के उद्देश्य से अतिक्रमण करेंगे उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाई की जाएगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »