NEW English Version

विंगिंग समारोह – दूसरा बुनियादी हॉक कन्वर्जन पाठ्यक्रम

भारतीय नौसेना ने आईएनएस डेगा, विशाखापत्तनम में दूसरे बुनियादी हॉक कन्वर्जन पाठ्यक्रम के समापन का समारोह मनाया। गुरुवार को लेफ्टिनेंट अतुल कुमार ढुल और सब-लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया को रियर एडमिरल जनक बेवली, एसीएनएस (एयर) से प्रतिष्ठित ‘विंग्स ऑफ गोल्ड‘ प्रदान किया। सब-लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया सभी बाधाओं को पार करते हुए और नौसेना में महिला फाइटर पायलटों के एक नए युग का मार्ग प्रशस्त करते हुए नौसेना विमानन की फाइटर स्ट्रीम में शामिल होने वाली पहली महिला बनीं।

उल्‍लेखनीय है कि भारतीय नौसेना ने पहले ही एमआर विमान और हेलीकॉप्टरों में पायलट और नौसेना वायु संचालन अधिकारियों के रूप में महिला अधिकारियों को शामिल किया है। सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया को फाइटर स्ट्रीम में शामिल करना नौसेना विमानन में लैंगिक समावेशिता, नारी शक्ति, समानता और अवसर की संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »