NEW English Version

केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे ने पुणे में एबीसी प्रो बास्केटबॉल लीग सीजन 4 को आरंभ किया, युवा खेल संभावना को बढ़ावा मिलेगा

एबीसी प्रो बास्केटबॉल लीग सीजन 4 का उद्घाटन 6 जुलाई, 2025 को पुणे के खराडी में राजाराम भीकू पठारे स्टेडियम में हुआ। समारोह को केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे की उपस्थिति ने गरिमामय बनाया। इस कार्यक्रम ने लीग के रोमांचक शुरुआत को चिह्नित किया, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त युवाओं और जीवंत खेल संस्कृति द्वारा संचालित ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण और ‘खेलो भारत नीति 2025’ के अनुरूप है। लीग का उद्देश्य जमीनी स्तर पर बास्केटबॉल प्रतिभाओं का निर्माण, युवा एथलीटों को एक पेशेवर मंच प्रदान करना और पूरे देश में एक मजबूत खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रमों की शुरुआत शाम 4 बजे के पहले मैच से हुई, जिसने पूरे सीजन के लिए जोश और उत्साह भरा माहौल तैयार किया। इसके बाद शाम सवा 5 बजे उद्घाटन समारोह हुआ, जिसके दौरान श्रीमती रक्षा खडसे ने ट्रॉफी का अनावरण करते हुए एक ओजस्वी भाषण दिया और खिलाड़ियों एवं उपस्थित दर्शकों को संबोधित किया। समारोह में राष्ट्रगान गाया गया और भाग लेने वाली टीमों द्वारा मार्च पास किया गया, जिसका समापन एक रोमांचक प्रदर्शनी मैच के साथ हुआ। श्रीमती रक्षा खडसे ने भाग लेने वाली टीमों और आयोजकों के साथ आत्मीय बातचीत की और खेल को हर बच्चे की जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने और छोटी उम्र से ही खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय की अटूट प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने इस विजन को साकार करने में एबीसी फिटनेस फर्म, बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) और सभी संबद्ध भागीदारों के कार्यों की सराहना की।

सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती रक्षा खडसे ने कहा, “एबीसी प्रो बास्केटबॉल लीग देश के युवाओं की भावना और एक खेल महाशक्ति बनने की हमारी आकांक्षा का प्रतीक है। आज यहां जुनून और प्रतिभा को देखना वाकई प्रेरणादायक है, जो हमारी सरकार की ‘खेलो इंडिया’ पहल से पूरी तरह मेल खाता है।” उन्होंने कहा, “इस तरह के जमीनी स्तर के खेलों में निवेश करना सबसे महत्वपूर्ण है। हर अंक,  हर रणनीतिक पास, एक स्वस्थ, अधिक प्रतिस्पर्धी और एकजुट भारत के निर्माण की दिशा में एक कदम है, जो आपको प्रधानमंत्री मोदी के एक विकसित भारत के दृष्टिकोण के करीब ले जाता है, जहां हर प्रतिभा को उसकी प्रतिभा के अनुसार सही मंच मिलता है।”

आयोजकों के अनुसार लीग में महाराष्ट्र भर से 5,000 से अधिक युवा उम्मीदवारों ने ट्रायल में भाग लिया। कठोर चयन प्रक्रिया के बाद प्रतिस्पर्धी नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से 1,000 शीर्ष खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्टेड किया गया और अंततः 310 खिलाड़ियों को लड़के और लड़कियों दोनों के लिए अंडर 14 और अंडर 17 श्रेणियों में लीग की 19 टीमों में शामिल होने के लिए चुना गया। यह प्रक्रिया प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें विकसित करने के लिए लीग की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। सीजन 4 के साथ लीग का विकास जारी है, जो युवा एथलीटों को अपने कौशल को विकसित करने और अपने जुनून को आगे बढ़ाने के अवसर प्रदान करता है। इस सीजन में कड़ी प्रतिस्पर्धा और नाटकीय प्रदर्शन का वादा किया गया है, जो सभी विश्वस्तरीय सुविधाओं में इनडोर आयोजित किए जाएंगे, जिससे खेल और खिलाड़ी विकास के उच्च मानकों को सुनिश्चित किया जा सकेगा।

इस कार्यक्रम की प्रमुख हस्तियों में सुरेंद्र पठारे फाउंडेशन के श्री सुरेंद्र पठारे, कोल्हापुर जगुआर का प्रतिनिधित्व करने वाले श्री सुरेश मिश्रा और श्री एडवर्ड कचेरीकर, मुंबई स्नाइपर्स के श्री विजय सुले और श्री सदानंद सुले और 5 आरएस के श्री अंशुल जैन और श्री केविन फ्रांसिस सहित कई टीम मालिक शामिल थे। पुणे चिताले वारियर्स के श्री इंद्रनील चितले, सुपरनोवा थाने टाइगर्स के श्री राहुल चिंता और श्री ओंकार साबले, नासिक कोर्ट क्रूसेडर्स की सुश्री अमृता और श्री हर्षल बिराती और पुणे फिटर वारियर्स के श्री जितेंद्र चौकसे भी उपस्थित थे। लाइनअप को और मजबूत करने वाले अहिल्यानगर स्टॉर्म्स के श्री रोहित पवार, मल्टीफिट नागपुर वारियर्स का प्रतिनिधित्व करने वाली सुश्री मायारा और दीप्ति शर्मा, छत्रपति संभाजीनगर त्रिनिता हीट्स के श्री अभिषेक सिन्हा और एसएसपीएल नांदेड़ जगुआर की सुश्री स्मिता पाटिल थे। पीसीएमसी स्टैलियंस का प्रतिनिधित्व सर्वश्री आकाश, विशाल और सागर ने किया, जबकि मुंबई बियर्स के शशांक गोयनका उपस्थित थे। सुश्री लीना खाड़े और सर्वश्री तुषार बर्वे सतारा चैंप्स के लिए और अंकुश चौधरी खानदेश हीट्स के लिए उपस्थित थे। संबंधित खेल संगठनों और स्थानीय प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनकी उपस्थिति ने बास्केटबॉल और युवा विकास को बढ़ावा देने के आपसी प्रयास और व्यापक महत्व को रेखांकित किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »