NEW English Version

“लम्हें जिंदगी के” एवं “दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन” के संयुक्त तत्वावधान में काव्य गोष्ठी “श्रावणी” का आयोजन

दिनांक 12 जुलाई 2025 शनिवार को “लम्हें जिंदगी के” एवं “दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन” दोनों संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित काव्य गोष्ठी “श्रावणी” संपन्न हुई। यह काव्य गोष्ठी सेवा भारती भवन, भाई वीर सिंह मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित की गई। काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता इंदिरा मोहन जी ने की इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ विनय कुमार और श्रीमती सरोजिनी चौधरी उपस्थित रहे। काव्य गोष्ठी की संयोजिका एवं लम्हे जिंदगी के संस्था की संस्थापिका डॉ. पूजा भारद्वाज की उपस्थिति गरिमामय रही। इस काव्य गोष्ठी में सम्मिलित होने के लिए दिल्ली और आसपास के लगभग 35 कवियों व साहित्यकारों ने अपनी कविता का मधुर कंठ से सस्वर वाचन किया।

उपस्थित गरिमामयी कवियों में रमा त्यागी , शिवकुमार बिलगामी , ओंकार त्रिपाठी , मोहन द्विवेदी , डॉ अंजू अग्रवाल , संजय जैन , बाबा कानपुरी , डॉ अवधेश तिवारी , प्रेम सागर प्रेम , डॉ रश्मि चौबे, प्रेरणा सिंह , पूनम मल्होत्रा, दीपका वल्दिया, सचिन परवाना, हिमांशु शुक्ल , डॉ उर्वी ऊदल , ज्योति जुल्का , ईशा भारद्वाज , कामिनी मिश्रा , डॉ अनीता त्रिपाठी , डॉ पूनम माटिया, डॉ सुशील द्विवेदी, रक्षा सिन्हा, सुनीता पुनिया,अनुपमा पांडे ,राजेश श्रीवास्तव , अरुण कुमार , नीलम गुप्ता आदि रहे। आचार्य अनमोल जी का सानिध्य रहा , जलपान व्यवस्था हिंदी साहित्य सम्मेलन की ओर से नवीन जी ने संभाली, काव्य गोष्ठी का संचालन पूजा भारद्वाज ने किया। इस काव्य गोष्ठी का आनंद लेने के लिए अनेक पत्रकार, हिंदी प्रेमी, कविता प्रेमी, और समाज के अनेक सम्मानित लोग श्रोता के रूप में उपस्थित रहे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »