NEW English Version

बर्धमान में एसुस इंडिया का नया एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च

देशभर में अपने रिटेल नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए, ताइवान की टेक जायंट कंपनी, एसुस इंडिया ने आज बर्धमान में अपना एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च किया। यह नया स्टोर 280 वर्ग फुट में फैला है, जिसमें वीवोबुक, ज़ेनबुक, रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (आरओजी) लैपटॉप्स, गेमिंग डेस्कटॉप्स, ऑल-इन-वन डेस्कटॉप्स और एक्सेसरीज़ सहित एसुस के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक और कम्प्यूटर हार्डवेयर प्रोडक्ट्स की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी। यह बर्धमान में ब्रांड का पहला स्टोर है और इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में एसुस स्टोर्स की कुल संख्या 18 हो गई है।

इस विस्तार के बारे में बात करते हुए, जिग्नेश भावसार, नेशनल सेल्स मैनेजर- पीसी और गेमिंग बिज़नेस, एसुस इंडिया, ने कहा, “भारत में अपने रिटेल नेटवर्क के विस्तार की घोषणा करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। पश्चिम बंगाल हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाज़ार है और बर्धमान जैसे उभरते शहर में नया ब्रांड स्टोर लॉन्च करना, देश के विभिन्न क्षेत्रों के कंज्यूमर्स को हमारे नवीनतम इनोवेशन का एक खास अनुभव देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। स्ट्रेटेजिक रिटेल एक्सपांशन एप्रोच के साथ, हम अपने यूज़र्स के लिए और अधिक इंटरैक्शन व नए टच पॉइंट्स बनाना जारी रखेंगे।”

रिटेल स्टोर का पता: एसुस एक्सक्लूसिव स्टोर- यूनिटेल, ग्राउंड फ्लोर, दीवाकर सृष्टि, डीवीसी मोर, जिला- पूर्व बर्धमान, किशलय चिल्ड्रन हॉस्पिटल के सामने, बर्धमान- पिन 713103

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »