NEW English Version

डिजिटल इंडिया की ओर नगर निगम अलीगढ़ का ऐतिहासिक कदम

शनिवार को नगर निगम अलीगढ़ का बोर्ड अधिवेशन कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में संपन्न हुआ। बोर्ड अधिवेशन में महापौर प्रशांत सिंघल की ऐतिहासिक पहल पर पहली दफ़ा महिला पार्षदों ने अपने अपने वार्ड की समस्याओं को पुरुष पार्षदों से पहले अधिवेशन में सदन के समक्ष रखा।

बोर्ड अधिवेशन में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने पार्षदों के एक-एक सवाल के नगर निगम स्तर से कार्यवाही के संबंध में जवाब दिए। बोर्ड बैठक में नगर आयुक्त ने पार्षदों को अवगत कराते हुए कहा कि अगले 1 माह में सभी वैंडिंग ज़ोन व्यवस्थित हो जाएंगे। लॉटरी से आवंटन प्रक्रिया में मिली कमियों को दूर करने के लिए ज़ोन वाइज़ पुनः लॉटरी प्रक्रिया की जा रही है। 136 आवंटन को निरस्त किया गया है।

सफाई व्यवस्था में सुधार

नगर आयुक्त ने बताया कि आगामी सितम्बर तक सभी कचरा पॉइंट को विलोपित करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे शहर की स्वच्छता में सुधार आएगा। विकास कार्यों के बारे में नगर आयुक्त ने कहा कि अलीगढ़ नगर निगम सभी पार्षद वार्डों में एकरूपता के साथ विकास कार्य कराने के लिए प्रयासरत है। सभी वार्डों में धनराशि खर्च होने की एकरूपता का परीक्षण किया जा रहा है। शासन से 16वें वित्त आयोग से धनराशि आवंटन के उपरांत विकास कार्यों को गति मिलेगी।

लाइट व्यवस्था में सुधार

लाइट संबंधित प्रश्नों के उत्तर में नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम लाइट विभाग में नए अधिशासी अभियंता यांत्रिक अजय कुमार सक्सेना ने ज्वाइन कर लिया है। भविष्य में लाइट व्यवस्था सुधार के लिए ईईएसएल को नोटिस दिया गया है तथा नई लाइटों को 5 से 10 साल की मेंटीनेंस के आधार पर लगाया जाएगा। दो माह में लाइट व्यवस्था में सुधार की संभावना है। भविष्य में ब्रांडेड कंपनियों की ही लाइट क्रय करने का निर्णय लिया गया है।

जलकल विभाग की स्थिति

जलकल विभाग में दुबे इंटरप्राइजेज द्वारा 7000 के स्थान पर 25000 की बैरिंग ख़रीद व 1 फ़र्म की 3 जीएसटीआईएन प्रकरण पर नगर आयुक्त ने कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में पहली बार आया है। अगस्त में इसकी जांच कराई जाएगी और अगली बोर्ड बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

नलकूपों की थर्ड पार्टी संचालन योजना

महापौर ने कहा कि भविष्य में जलकल विभाग में नलकूपों पर अपव्यय रोकने के लिए सभी नलकूपों का संचालन थर्ड पार्टी को सौंपा जा रहा है। सभी पानी की टंकियों पर जलस्तर चौक करने हेतु डिजिटल मीटर लगाए जाएंगे जिन्हें इंटीग्रेटेड कर पार्षद अपने घर से ही जलस्तर देख सकेंगे।

मेडिकल कॉलेज कनेक्टिविटी

अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज की कनेक्टिविटी के लिए दो सड़कों को प्राथमिकता पर बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम

बोर्ड अधिवेशन में महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के संयुक्त प्रयासों से नगर निगम अलीगढ़ ने अपने 90 पार्षदों को अत्याधुनिक एचपी ब्रांड के लैपटॉप व प्रिंटर वितरित किए।

डिजिटल इंडिया की ओर अग्रसर अलीगढ़ नगर निगम

डिजिटल इंडिया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का वह स्वप्न है जिसमें हर नागरिक को तकनीकी सशक्तता प्रदान कर सरकारी सेवाओं तक पारदर्शी, त्वरित और ऑनलाइन पहुंच उपलब्ध कराई जाए। इस मिशन को मजबूती देने के लिए अलीगढ़ नगर निगम ने 90 वार्ड पार्षदों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने का बीड़ा उठाया है।

महापौर ने कहा कि डिजिटल इंडिया के तहत सरकार की सभी योजनाएं ऑनलाइन संचालित हो रही हैं। ऐसे में पार्षदों को लैपटॉप देना केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि एक दायित्व है जिससे वे अपने क्षेत्र के नागरिकों के लिए योजनाओं के दूत बन सकें।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि नगर निगम की सभी सेवाएं अब ऑनलाइन हैं जैसे:

  • सम्पत्ति कर
  • सम्पत्ति नामान्तरण
  • जन्म-मृत्यु पंजीकरण
  • वाणिज्य कर
  • जन शिकायत निवारण प्रणाली
  • ई-ऑफिस

इन सेवाओं को वार्ड स्तर तक पहुंचाने के लिए पार्षदों की सक्रिय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

पेयजलापूर्ति की निगरानी

लैपटॉप की मदद से पार्षद अपने वार्ड में पेयजलापूर्ति की निगरानी भी कर सकेंगे। पार्षद घर बैठे नलकूपों पर स्थापित ऑन लाइन वाटर लेवल इंडिकेटर व SCADA (रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम) से जलस्तर की स्थिति देख सकेंगे।

महापौर का बयान

महापौर प्रशांत सिंघल ने इस निर्णय को ऐतिहासिक और दूरदर्शी बताते हुए कहा कि यह पहली बार है जब सभी 90 पार्षदों को लैपटॉप दिए जा रहे हैं। यह प्रधानमंत्री जी की डिजिटल इंडिया कल्पना का प्रतिबिंब है। स्मार्ट पार्षदों के माध्यम से हम स्मार्ट वार्ड और स्मार्ट नगर निगम की ओर अग्रसर होंगे।

लैपटॉप के लाभ

  • मोबाइल या पेपर आधारित कार्यप्रणाली से मुक्ति
  • जनता की शिकायतों को तुरंत ऑनलाइन दर्ज करना
  • शिकायत की ट्रैकिंग
  • विकास कार्यों की डिजिटल रिपोर्टिंग
  • वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग व ई-ऑफिस के माध्यम से समन्वय
  • पारदर्शिता व जवाबदेही में वृद्धि

नगर आयुक्त का बयान

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि तकनीक से जुड़ना व जोड़ना अब प्राथमिक जिम्मेदारी है। यह निर्णय जनता व जनप्रतिनिधियों के बीच की दूरी को कम करेगा और नगर निगम की छवि को भी निखारेगा। स्मार्ट पार्षद ही स्मार्ट शहर का निर्माण करेंगे।

प्रस्ताव जो पास हुए

  1. सिनेमाघर एवं सर्कस पर शो टैक्स लगाने का प्रस्ताव
  2. नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड ट्रेनिंग सेंटर पर PPP मॉडल से काम्प्लेक्स निर्माण
  3. गूलर रोड व रोरावर में व्यावसायिक काम्प्लेक्स निर्माण
  4. विभिन्न दुकानों के किराये में वृद्धि
  5. गृहकर, जलकर, सीवरकर से छूट
  6. ड्रेनेजकर पर छूट
  7. सरकारी आवंटित आवासों की संख्या में वृद्धि
  8. ईईएसएल द्वारा लगाई गई लाइटों का भौतिक सत्यापन
  9. पथ प्रकाश अनुरक्षण टीम गठन
  10. गोवंशों में कृत्रिम गर्भाधान
  11. अचल तालाब पर निर्मित दुकानों का नियमानुसार आवंटन
  12. जल संयोजन कंपाउंडिंग दरों का संशोधन
  13. सुरेंद्र नगर टंकी परिसर में पुलिस चौकी हेतु भूमि हस्तांतरण
  14. ई-रिक्शा लाइसेंस फीस में छूट (30 जून 2025 तक)
  15. आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर वेतन वृद्धि
  16. सामान्य आउटसोर्स कर्मी वेतन वृद्धि
  17. अग्निशमन केंद्र हेतु भूमि पर प्रशासनिक व आवासीय भवन
  18. दो 33/11 केवीए सबस्टेशन हेतु भूमि आवंटन
  19. ग्राम बरौला जाफराबाद व ऐलमपुर की भूमि का पुनग्रहण
  20. पार्किंग शुल्क की वसूली
  21. तम्बाकू विक्रेताओं पर जुर्माने की कार्यवाही
  22. पालतू पशुओं पर फीस वृद्धि

ये रहे मौजूद

माननीय पार्षदगण: कुलदीप पाण्डेय, पुष्पेंद्र कुमार जादौन, दिनेश जादौन, योगेश सिंघल, अनिल कुमार सेंगर, संजय पंडित, शेरसिंह सैनी, स्नेह सिंह बघेल, राकेश ठाकुर, दिनेश भारद्वाज, मोहम्मद हाफ़िज, नूर अब्बासी, मुशर्रफ हुसैन, मोहम्मद असलम, शबाना असलम, नूर अंशु अग्रवाल, सुभाष चंद्र शर्मा, महावीर सिंह, नसी अहमद, आजाद सिंह, अगन लाल, बॉबी कुमार, सुनील कुमार, पवन कुमार, नरेंद्र कुमार सैनी, रेनू सैनी, पुष्पा देवी, हरिशंकर, सुरेंद्र प्रताप सिंह, निरंजन सिंह, मनोज कुमार, योगेंद्र पाल सिंह, शाहिद अली, शाहीन, इमरान खां, राजबहादुर, मुनमुन खां, मोहम्मद आदील, रिहाना, विनीत कुमार, नीलाफेर, सबा खां, अमरीन निशा, उस्मान, खालिदा तबस्सुम, हारून, अब्दुल मुत्तलिब, ओमवती, सुमन देवी, विमलेश सिंह, पूनम, रीनू सैनी, रश्मि माहौर, लाल सिंह, पार्वती देवी, वीनेश देवी, राजकुमार, केला देवी, विनोद कुमार, करन कुमार, सूरज माहौर, हरिओम कुमार, नीलम, स्वर्ण लता, हितेश कुमारी, तारिक, हिना सैफी, आसिफ, भूपेंद्र सिंह, संजीव कुमार, आमना बेगम, छोटेलाल शर्मा, आराधना मित्तल, आसिया, अफसाना, दीपू शर्मा, गंगा जोशी, मोहम्मद जीनस, नदीम, मुहम्मद गुलजार, हरीश कुमार, नसरीन, आशीया, मोहम्मद शाकिर, इरशाद, नईम अहमद, अब्दुल मुत्तलिब।

नगर निगम अधिकारीगण: अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, उप नगर आयुक्त अमित कुमार, सचिव/सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, महाप्रबंधक जल डॉ पीके सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश कुमार, मुख्य अभियंता सुरेश चंद, पशु कल्याण अधिकारी डॉ राजेश वर्मा, अधिशासी अभियंता अजय सक्सेना, बिजेन्द्र पाल, कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह, कर निरीक्षक बेचेन सिंह, नगर निगम कर्मचारी संघ अध्यक्ष संजय सक्सेना, महामंत्री मानवेंद्र सिंह बघेल, स्टेनो देशदीपक, सतीश शर्मा, मीडिया सहायक एहसान रब, तरुण मोहन पाठक, राजीव कुमार, डॉ तरुण शर्मा आदि।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »