NEW English Version

दिल्ली-एनसीआर में रॉयलओक फर्नीचर से घर बन रहे हैं सुकून का पर्याय; किफायती लग्ज़री से मिलती है तनावमुक्त जीवनशैली

दिल्ली: देश का नंबर 1 फर्नीचर ब्रांड, रॉयलओक अब लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी योगदान दे रहा है। दिल्ली-एनसीआर और आगरा क्षेत्र में ब्रांड के कई स्टोर्स संचालित हो रहे हैं। ऐसे में, रॉयलओक किफायती कीमतों पर फर्नीचर और होम डेकोर की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराकर घर का एक ऐसा वातावरण बनाने में मदद कर रहा है, जो मानसिक शांति और आराम का अनुभव कराए, वह भी 70% तक की छूट के साथ।

शोध बताते हैं कि जब घर का इंटीरियर सोच-समझकर तैयार किया जाता है, जिसमें हल्की रोशनी, सौम्य रंग, प्राकृतिक सामग्री और आरामदायक फर्नीचर पर विचार किया जाता है, तो वह तनाव और चिंता के स्तर को काफी हद तक कम कर सकता है। आलीशान सोफा, वुडन टेक्सचर्स और सुकून देने वाले रंग मिलकर ऐसा शांत माहौल तैयार करते हैं, जो मन को सुकून देने और तनाव कम करने में सहायक होता है।

सोहना रोड, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पश्चिम विहार और कीर्ति नगर जैसे प्रमुख स्थानों पर स्थित रॉयलओक के शोरूम्स में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चयनित और सॉलिड वुड से बने फर्नीचर की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। इनमें सोफा, बेड, डाइनिंग सेट, रिक्लाइनर, स्टडी टेबल, आउटडोर फर्नीचर, होम डेकोर और मैट्रेसेस शामिल हैं, वो भी बेजोड़ कीमतों पर। ब्रांड डिलीवरी, इंस्टॉलेशन और भुगतान के आसान विकल्प जैसी अतिरिक्त सेवाएँ भी प्रदान करता है, जिससे ये प्रोडक्ट्स अलग-अलग जरूरतों वाले ग्राहकों के लिए और भी सुलभ बन जाते हैं।

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में तेजी से बढ़ते रिहायशी और व्यावसायिक विकास को देखते हुए, रॉयलओक द्वारा पेश किए जाने वाले फर्नीचर विकल्प प्रोफेशनल्स, परिवारों, इंटीरियर डिज़ाइनर्स और डेवलपर्स की जरूरतों के अनुसार स्थान विशेष को सबसे आकर्षक बनाने में अहम् भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर बात करते हुए, रॉयलओक फर्नीचर के चेयरमैन और फाउंडर, ने कहा, “रॉयलओक में हमारा उद्देश्य सिर्फ फर्नीचर बेचना ही नहीं, बल्कि किफायती दामों पर बेहतरीन गुणवत्ता के साथ ही ग्राहकों को एक संपूर्ण जीवनशैली का अनुभव करना भी है। हमारे प्रोडक्ट्स सिर्फ घर का हिस्सा नहीं बनते, बल्कि हमारे ग्राहकों की दिनचर्या, उनकी जीवनशैली और उनके कम्फर्ट ज़ोन का भी अहम् हिस्सा बन जाते हैं। हमने अब तक 1 करोड़ ग्राहकों को इसी सोच के साथ सेवा दी है और आगे भी इसे जारी रखेंगे।”

रॉयलओक फर्नीचर देशभर में करोड़ों लोगों की जीवनशैली से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में लगातार योगदान दे रहा है। इसके प्रोडक्ट्स हर घर को शांति और सुकून की जगह में बदलने का काम करते हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »