NEW English Version

शहर सौंदर्यीकरण के लिए बिल्डर्स संग नगर आयुक्त ने किया मंथन

मंगलवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की अध्यक्षता में कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में अलीगढ़ शहर के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की सचिव श्रीमती दीपाली भार्गव तथा शहर के प्रमुख बिल्डर्स— सुमित सर्राफ, राजीव शर्मा, अमित सर्राफ,  विक्रम सिंह, नरेंद्र संगवान, प्रेम मंगला, नरेंद्र मालवा एवं  दिनेश अग्रवाल—की उपस्थिति रही।

बैठक का उद्देश्य शहर को सुव्यवस्थित, स्वच्छ, और सौंदर्ययुक्त बनाने हेतु निजी क्षेत्र, विशेषकर बिल्डर्स की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। नगर आयुक्त ने बिल्डर्स को संबोधित करते हुए कहा: शहर के प्रमुख चौराहों, पार्कों एवं मुख्य मार्गों का सौंदर्यकरण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, इसके लिए निजी क्षेत्र का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। जो बिल्डर इस पुनीत कार्य में भागीदारी करेंगे, उन्हें नगर निगम व विकास प्राधिकरण द्वारा सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।

नगर आयुक्त ने बताया कि अलीगढ़ नगर निगम अगस्त माह से व्यापक जन जागरूकता अभियान शुरू करने जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य नागरिकों की सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाकर स्वच्छता, सौंदर्य को जन आंदोलन बनाना है। इस अभियान में शहर के बिल्डर्स की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण होगी।

बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने शहर के कुछ प्रमुख चौराहों को एनजीओ, बिल्डर्स अथवा कॉर्पोरेट समूहों द्वारा गोद लिए जाने की योजना पर भी विचार रखा। यह मॉडल पहले कई शहरों में सफल रहा है और अलीगढ़ में भी इसे लागू किया जाएगा।

नगर आयुक्त ने कहा

सार्वजनिक स्थलों को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना केवल नगर निगम की नहीं, बल्कि हर नागरिक और व्यवसायिक इकाई की नैतिक जिम्मेदारी है। बिल्डर्स अपनी सामाजिक भूमिका निभाएं और शहर के सौंदर्यीकरण में सहभागी बनें नगर निगम ऐसे लोगों का तहे दिल से स्वागत करता है।

उन्होंने बताया कि:

  • अक्टूबर माह के अंत तक शहर में लंबित निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पुनः शुरू किया जाएगा।
  • फरवरी 2026 तक अधिकांश कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  • एंटी पॉइंट, नए चौराहों और मार्गों के डिज़ाइन हेतु नगर निगम जल्द ही  बेस्ट आर्किटेक्ट-डिज़ाइन तैयार कराये जा रहे है।

सभी बिल्डर्स ने नगर आयुक्त की इस पहल का स्वागत करते हुए नगर आयुक्त का आभार जताया और आश्वासन दिया कि वे शहर के सौंदर्यीकरण अभियान में हरसंभव सहयोग देंगे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें अलीगढ़ को एक व्यवस्थित और आकर्षक नगरी के रूप में विकसित करने के लिए सार्वजनिक-निजी साझेदारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »