NEW English Version

महापौर व नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से नगर निगम की गौशालाओं का किया निरीक्षण

नगर निगम अलीगढ़ द्वारा संचालित बरौला बाईपास स्थित नंदी गौशाला एवं आगरा रोड स्थित कान्हा गौशाला का बुधवार दोपहर महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों ने गोसेवा करते हुए गौवंश को हरा चारा और गुड़ खिलाकर गौवंश के प्रति संवेदनशीलता का परिचय दिया।

निरीक्षण का उद्देश्य

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य गौशालाओं की वर्तमान व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन कर उन्हें और अधिक प्रभावी एवं आत्मनिर्भर बनाना रहा।

नई 3 गौशाला के लिए भेजा जाएगा प्रस्ताव

निरीक्षण के दौरान महापौर व नगर आयुक्त ने अलीगढ़ की तेजी से बढ़ती नगरीय सीमा व नवविस्तरित वार्डों को ध्यान में रखते हुए भविष्य में गोवंशों की समुचित देखभाल हेतु प्रत्येक 500-500 गोवंश की क्षमता वाली 3 नई गौशालाओं के निर्माण का प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजे जाने के निर्देश दिए। यह गौशालाएं नव विस्तारित नगर निगम की ही भूमि पर स्थापित की जाएंगी, जिससे न केवल पशुओं की देखभाल में सुधार होगा, बल्कि शहर की सड़कों पर गोवंश की अव्यवस्थित आवाजाही पर भी नियंत्रण संभव होगा।

निरीक्षण में निर्देश

  • गौशालाओ की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से इंट्रीग्रेटेड कमांड एन्ड कंट्रोल रूप से करने के निर्देश।
  • नियमित हेल्थ चेकअप की व्यवस्था सुनिश्चित हो।
  • हेल्थ रिपोर्ट रजिस्टर, वैक्सीनेशन रजिस्टर तथा शिफ्ट वाइज कर्मचारियों की तैनाती अनिवार्य हो।
  • कमजोर एवं बीमार गोवंशों की अलग से देखभाल की प्रभावी व्यवस्था की जाए।
  • संक्रामक रोगों के लक्षण दिखते ही तत्काल पशु चिकित्सा अधिकारी से समन्वय किया जाए।
  • प्रत्येक दिन चारे की तुलाई की निगरानी कर, प्रत्येक गोवंश को संतुलित मात्रा में आहार दिया जाए।

शिफ्ट होगी नगर निगम की 2 गौशालाएं

बरौला नंदी गौशाला व आगरा रोड कान्हा गौशाला जो अब नगर निगम की आबादी के बीच आ चुकी है, को उपयुक्त स्थान पर शिफ्ट करने का भी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश नगर आयुक्त ने पशु कल्याण अधिकारी को दिए।

महापौर श्री प्रशांत सिंघल ने कहा

हमारा लक्ष्य सिर्फ गौशालाओं को स्वच्छ, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है। नवविस्तारित वार्डों में बड़ी गौशालाओं के निर्माण से सड़कों पर घूमने वाले गोवंश की समस्या में कमी आएगी भविष्य को ध्यान में रखते हुए जल्द नगर निगम द्वारा 3 नाइ गौशालाओं के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा का बयान

माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुरूप अलीगढ़ नगर निगम गौसेवा को केवल दायित्व नहीं धर्म समझकर निभा रहा है। नंदी व कान्हा गौशालाओं की व्यवस्था में शीघ्र सुधार लाया जाएगा और आगामी तीन नई गौशालाएं अलीगढ़ को आदर्श मॉडल बनाएंगी। साथ ही साथ आबादी में आ गयी नगर निगम की कान्हा गौशाला व बरौला नंदी गौशाला को नव विस्तारित एरिया में शिफ्ट करने पर भी विचार किया जा रहा है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »