NEW English Version

नगर आयुक्त ने सेंटर पॉइंट समद रोड की सफाई व्यवस्था का लिया जायज़ा

नगर आयुक्त ने शहर के व्यावसायिक क्षेत्र सेंटर पॉइंट और समद रोड की सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए सफाई व्यवस्था में क्षेत्रीय सफाई सुपरवाइजर सुनील कुमार व स्वच्छता निरीक्षक के0के0सिंह की लापरवाही मिलने पर नाराजगी जताते हुए वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए वहीं निरीक्षण में ग़ैर हाजिर मिले सफाई कर्मचारियों को भी नोटिस देने की कार्रवाई की जा रही है।

सोमवार को निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त जब सेंटर पॉइंट क्षेत्र में पहुंचे, तो वहाँ तैनात स्वच्छता सुपरवाइजर सुनील कुमार से कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी चाही गई। परंतु सुपरवाइजर उनके पास हाजिरी रजिस्टर नहीं होने का कारण “गाड़ी खराब होने” को बताते रहे, जिससे नगर आयुक्त ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश जारी किए। वहीं, स्वच्छता निरीक्षक के.के. सिंह से बीट प्लान की जानकारी मांगी गई, जिसे वे प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे। इस पर नगर आयुक्त ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में तैनात 13 सफाई कर्मचारियों में से केवल 5 कर्मचारी ही उपस्थित मिले। 8 शेष गैरहाजिर कर्मचारियों का एक दिन के वेतन कटौती के साथ नोटिस देने के निर्देश नगर आयुक्त ने दिए।

समद रोड वैष्णो अपार्टमेंट वाली गली में निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में लापरवाही देखने को मिली मौके पर नगर आयुक्त ने स्वच्छता निरीक्षक से इस क्षेत्र के सुपरवाइजर के संबंध में जानकारी मांगी। मौके पर संबंधित सुपरवाइजर विष्णु गोपाल बिना किसी अनुमति के गैर हाजिर मिले जिस पर नगर आयुक्त ने  एक्शन लेते हुए संबंधित सुपरवाइजर को सुपरवाइजर पद से हटाते हुए कार्यालय से अटैच करने की निर्देश दिए।

समद रोड क्षेत्र में निरीक्षण के समय नगर आयुक्त ने देखा कि कई दुकानदार कचरा खुले में सड़कों व नालियों में फेंक रहे हैं, जिससे सफाई व्यवस्था बाधित हो रही है। इस पर उन्होंने दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक दुकान पर दो कूड़ेदान अनिवार्य रूप से रखे जाएं  गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग। नगर आयुक्त ने चेतावनी दी कि जो भी दुकानदार कूड़ेदान नहीं रखेगा या खुले में कचरा डालेगा, उस पर नगर निगम द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नगर आयुक्त ने कहा

नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर पूरी तरह प्रयासरत है। लेकिन यह तभी सफल हो सकती है जब नागरिक व व्यापारी भी जिम्मेदारी से सहयोग करें निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई की गई है। सभी से अपील है कि अपने प्रतिष्ठानों पर दो डस्टबिन अवश्य रखें और कूड़ा सड़क पर न फेंकें।

उन्होंने बताया कि

स्वच्छ अलीगढ़ स्वस्थ अलीगढ़ की परिकल्पना को सार्थक बनाने के लिए उनके द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर लगातार निरीक्षण और कार्यवाही की जा रही है। भविष्य में भी शहर की सफ़ाई व्यवस्था में सुधार के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और लापरवाही पर कठोर दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »