NEW English Version

PERSOLKELLY ने अपनाया नया रूप ‘PERSOL’, क्षेत्रीय एकजुटता और विकास को बढ़ावा

एशिया पैसिफिक की अग्रणी HR सॉल्यूशंस प्रदाता कंपनी PERSOLKELLY ने आज से आधिकारिक रूप से खुद को PERSOL के रूप में रीब्रांड कर लिया है। यह परिवर्तन 13 बाज़ारों में फैली कंपनी के संचालन को एक एकीकृत ब्रांड के तहत लाता है और क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे कंपनी की स्थिति एक आधुनिक, टेक-आधारित वर्कफोर्स सॉल्यूशंस पार्टनर के रूप में और अधिक सशक्त होती है।

PERSOL का नया लोगो एशिया-पेसिफिक क्षेत्र के 13 बाजारों में एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है

इस रीब्रांडिंग के साथ वर्षों की सफल साझेदारी के बाद KELLY नाम को समाप्त किया जा रहा है, और सभी PERSOLKELLY ब्रांडेड व्यवसायों को एक क्षेत्रीय स्तर पर एकीकृत पहचान के अंतर्गत लाया गया है। इससे ग्राहकों और नौकरियां तलाशने वालों को सहज अनुभव मिलेगा — जबकि कंपनी की स्थानीय टीमें और विश्वसनीय संबंध पूर्ववत बने रहेंगे।

पिछले वर्ष एशिया पैसिफिक ने वैश्विक आर्थिक वृद्धि में 60% का योगदान दिया था, ऐसे में PERSOL इस क्षेत्र की वर्कफोर्स आवश्यकताओं और उच्च गुणवत्ता वाली रोज़गार संभावनाएं उपलब्ध करवाने के लिए उपयुक्त स्थिति में है। ऑटोमेशन, जनसांख्यिकीय बदलावों और तकनीक व सस्टेनेबिलिटी जैसे क्षेत्रों में नई स्किल्स की बढ़ती मांग के बीच, हमारे काम करने का तरीका तेजी से बदल रहा है। PERSOL संस्थाओं और प्रोफेशनल्स को इन बदलावों के प्रति स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ तैयार करता है।

PERSOL APAC के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर Francis Koh ने कहा, “सालों से हमने PERSOLKELLY नाम के तहत विश्वसनीय ग्राहक संबंध और गहरी स्थानीय विशेषज्ञता बनाई है, और पूरे APAC क्षेत्र में अपने व्यवसाय का विस्तार किया है ताकि उभरती वर्कफोर्स चुनौतियों का समाधान कर सकें। अब PERSOL बनना हमारे अब तक के सफर और हमारी आगे की दिशा को दर्शाता है। यह हमारे सभी मजबूत पक्षों को एक ब्रांड के अंतर्गत लाकर, हमें अधिक स्मार्ट स्केलिंग, लगातार बेहतर डिलीवरी और तेज़ इनोवेशन की क्षमता देता है।“

काम का नया स्वरूप: AI, स्किल्स और बदलती अपेक्षाएं

कंपनियां और जॉबसीकर एक अभूतपूर्व बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं। काम का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। ऑटोमेशन, AI, ग्रीन इंडस्ट्रीज़ और बॉर्डरलेस टैलेंट अब यह तय कर रहे हैं कि लोग कैसे और कहां काम करते हैं। नियोक्ताओं के लिए अब फ्लेक्सिबिलिटी, लॉन्ग-टर्म कैपेबिलिटी और नई स्किल्स को खोजने की प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है।

PERSOL की नई ब्रांड पहचान इन बदलावों के प्रति उसकी स्पष्ट प्रतिक्रिया को दर्शाती है। इसकी सेवाएं एजाइल हायरिंग, डिजिटल-फर्स्ट रिक्रूटमेंट, रिस्किलिंग सपोर्ट और रीजनल टैलेंट मोबिलिटी तक फैली हुई हैं जो ग्राहकों को स्पीड, स्केल और सस्टेनेबिलिटी के साथ भविष्य के लिए तैयार टैलेंट स्ट्रैटेजी देती हैं।

पारंपरिक विरासत से भविष्य-केंद्रित वर्कफोर्स ट्रांसफॉर्मेशन की ओर
हालांकि ब्रांड का नाम बदल गया है, लेकिन PERSOL का मिशन अब भी स्थानीय साझेदारी में ही निहित है। जापान में 2016 में PERSOL ब्रांड की शुरुआत और फिर पूरे एशिया-पैसिफिक में PERSOLKELLY के रूप में इसके विस्तार के साथ कंपनी ने अपने क्षेत्रीय विकास को गति दी है।

ब्रांड परिवर्तन अब PERSOL की इस क्षमता को और अधिक मजबूत करता है कि वह स्थानीय बिज़नेस को क्षेत्रीय स्केल से जोड़ सके — जिससे संगठनों और प्रोफेशनल्स को ट्रांसफॉर्मेशन, टेक्नोलॉजी और टैलेंट मोबिलिटी से वर्कफोर्स परिदृश्य में मार्गदर्शन मिल सके।

इसकी सेवाएं श्रम बाज़ार की विविध आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन की गई हैं। जैसे मलेशिया में युवाओं के बीच अंडरएम्प्लॉयमेंट से निपटना, सिंगापुर में एजाइल और डिजिटल हायरिंग को सक्षम करना और ऑस्ट्रेलिया में टेक टैलेंट पाइपलाइन्स को सशक्त बनाना। यह रीब्रांडिंग अब इन सभी स्थानीय पहलों को एक व्यापक क्षेत्रीय रणनीति से जोड़ने में मदद करती है ताकि कंपनियां और प्रोफेशनल्स कार्यकारी दुनिया को फिर से परिभाषित कर सकें।

Francis Koh ने कहा, “PERSOL बनना और पूरे एशिया-पेसिफिक में अपने व्यवसाय को एकीकृत करना हमें सीमाओं के पार अधिक स्मार्ट, संगठित समाधान देने में सक्षम बनाता है। साथ ही हर बाज़ार की हर जरूरतों के प्रति संवेदनशील भी बने रहने की गुंजाइश देता है।“

Swati Behal

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »